महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. दुकान के सामने हाथगाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते जानलेवा हमले में बदल गई. 11 लोगों की भीड़ ने एक दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और दुकानदार पर लोहे की रॉड से हमला किया.