यहां का इंचार्ज कौन , कब जाओंगे यहां से...जब महायुति के मार्च में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, VIDEO वायरल

महिला आरक्षण बिल को लेकर मुंबई के वरली में महायुति के विरोध मार्च के दौरान ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला भड़क उठी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भीड़ पर चिल्लाती हुई जाम में फंसी महिला
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मुंबई के वरली इलाके में महिला आरक्षण बिल के विरोध में महायुति द्वारा आयोजित रैली के दौरान भारी ट्रैफिक जाम
  • जाम से परेशान एक महिला ने सड़क पर मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस पर अपनी नाराजगी जताई और तीखी बहस की
  • महिला ने भीड़ हटाने और आम जनता को राहत देने की मांग की, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

मुंबई में महिला आरक्षण बिल को लेकर महायुति के विरोध मार्च के दौरान उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब रैली की वजह से लगे भारी ट्रैफिक जाम से परेशान एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा. सड़क पर घंटों फंसी महिला सीधे लोगों के बीच पहुंच गई और महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के साथ‑साथ पुलिस पर भी अपना गुस्सा निकाल दिया.

जाम में फंसने से भड़की महिला

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के खिलाफ मुंबई के वरली इलाके में महायुति द्वारा आयोजित विरोध मार्च के दौरान यह घटना सामने आई. बताया जा रहा है कि सड़क पर लगे लंबे ट्रैफिक जाम से परेशान महिला ने बीच सड़क पर ही मंत्री गिरीश महाजन को घेर लिया और भड़कते हुए उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

ये भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सड़क पर उतरी महायुति, फडणवीस का विपक्ष पर हमला

पुलिस से पूछे सवाल

घंटों तक ट्रैफिक में फंसी इस महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने सीधे मार्च के बीच जाकर मंत्री से तीखी बहस की. महिला ने उन्हें खरी‑खोटी सुनाते हुए भीड़ हटाने और आम लोगों को राहत देने की मांग की. जब पुलिस ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, तो वह एक महिला पुलिसकर्मी पर भी नाराज़ होती नजर आई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महिला ऊंची आवाज में पूछ रही है कि यहां का इंचार्ज कौन है. महिला दूसरे हाथ से वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और भीड़ में पूछ रही है कि आप लोग यहां से कब जाएंगे. वायरल वीडियो में महिला राजनीतिक रैलियों के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा और परेशानी को लेकर कड़े सवाल उठाती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें : मुंबई : तकनीकी खराबी से रुकी फास्ट लोकल ट्रेन, मस्जिद बंदर के पास पटरियों पर उतरे यात्री

Advertisement

कांग्रेस ने महायुति को घेरा

महिला के इस वीडियो पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने एक्स पर लिखा, ''महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर राजनीति करने वाली, आरक्षण के मुद्दे को आगे कर महिलाओं को गुमराह करने वाली और उन्हें केवल राजनीतिक साधन की तरह इस्तेमाल करते हुए झूठा नैरेटिव फैलाने वाली भाजपा का असली चेहरा इस बहन ने वर्ली से निकले मोर्चे के सामने जाकर उजागर कर दिया है.''

Featured Video Of The Day
Sanya Malhotra LIVE at #NDTVYuva | असलियत ही मेरी पहचान है – रूढ़ियां तोड़ीं, अपनी शर्तों पर सफर