पत्नी के चरित्र पर शक था, नशीली दवा खिलाकर रेता गला, पुलिस ने 500 CCTV कैमरे खंगाल ऐसे धर दबोचा

Maharshtra news: पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पालघर में पति ने की पत्नी की हत्या.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • महाराष्ट्र के पालघर जिले में 21 मार्च को शिरसाड-वज्रेश्वरी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला था
  • मृतका की पहचान मधुबाला उर्फ प्रियाकुमारी के रूप में हुई और उसके पति और दोस्त को गिरफ्तार किया गया
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सीडीआर की मदद से आरोपी रोशन यादव तक पहुंचकर हत्या का खुलासा किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई के शिरसाड-वज्रेश्वरी रोड पर 21 मार्च को एक अज्ञात महिला का शव मिला था. क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने इस कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के पति और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला की पहचान 23 साल की मधुबाला उर्फ प्रियाकुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में उसके पति रोशन रामजग यादव (26) और उसके साथी भानुप्रताप विजय बहादुर यादव (30) को गिरफ्तार किया है. 

सीसीटीवी फुटेज से सॉल्व हुई मर्डर मिस्ट्री

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक संदिग्ध बाइक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी थी, इस सुराग का पीछा करते हुए पुलिस ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मोबाइल सीडीआर की मदद से मुख्य आरोपी रोशन यादव तक जा पहुंची. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ये भी पढ़ें- नालंदा मंदिर भगदड़: एक-दूसरे के पैरों के नीचे कुचले जा रहे थे...डबडबायी आंखों ने सुनाई हादसे की आपबीती | 8 की मौत

पति ने चरित्र पर शक के चलते ली जान

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी रोशन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी वजह से वह उसे उत्तर प्रदेश से नालासोपारा लेकर आया था.19 मार्च की रात को उसने अपनी पत्नी को नशीली दवा खिलाई और फिर अपने दोस्त की मदद से उसे शिरवली इलाके के एक सुनसान खेत में ले गया, जहां गला रेतकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

Advertisement

मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: लेबनान में रिपोर्टिंग के दौरान सुनाई दी इजरायली ड्रोन की आवाज | Israel Lebanon War