मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हारे लायक पिता नहीं रहा... बेटे को भावुक मैसेज भेजा और पिता ने कर ली आत्महत्या

अनिल ने सोलापुर के संभाजी महाराज तालाब क्षेत्र के पास स्थित रेलवे पुल से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. इस दर्दनाक कदम से पहले उन्होंने अपने बेटे कृष्णा को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सोलापुर जिले में एक पिता ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली.
  • मृतक अनिल मारुति नरवडे शराब और जुए की लत के कारण भारी कर्ज में डूबे हुए थे और आर्थिक संकट से जूझ रहे थे.
  • आत्महत्या से उन्‍होंने अपने बेटे को संदेश भेजकर कहा कि मुझे माफ कर देना, मैं तुम्‍हारा लायक बाप नहीं बन सका.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश भर में अलग-अलग इलाकों से बढ़ते कर्ज, नशे की लत और मानसिक तनाव से जुड़ी घटनाएं लगातार चिंता बढ़ा रही हैं. ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सोलापुर जिले से सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने बेटे को भावुक संदेश भेजने के बाद ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. अपने आखिरी संदेश में पिता ने अपने बेटे को लिखा है कि मुझे माफ कर देना, मैं तुम्‍हारे लायक पिता नहीं बन सका. अब पूरे इलाके में इस घटना और पिता के बेटे के नाम संदेश की काफी चर्चा है. 

सोलापुर जिले में 47 साल के एक शख्‍स ने आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान अनिल मारुति नरवडे के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, अनिल लंबे समय से शराब और जुए की लत के शिकार थे, जिसके चलते उन पर भारी कर्ज हो गया था. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव ने उन्हें इस हद तक तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी 30 हजार रुपये की मोटरसाइकिल तक गिरवी रख दी थी. 

ये भी पढ़ें: पति की मौत का सदमा बना काल, बच्‍चों की हत्‍या के बाद मां ने खुद भी दे दी जान

भावुक कर देगा पिता का मैसेज 

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अनिल ने सोलापुर के संभाजी महाराज तालाब क्षेत्र के पास स्थित रेलवे पुल से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. इस दर्दनाक कदम से पहले उन्होंने अपने बेटे कृष्णा को व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. 

Advertisement

मैसेज में अनिल ने आत्‍महत्‍या से पहले अपने बेटे को लिखा कि वह एक अच्छे पिता साबित नहीं हो सके और अपनी बुरी आदतों के कारण कभी सुधर नहीं पाए. अनिल ने अपने बेटे कृष्णा को भेजे मैसेज में लिखा, "मैं तुम्हारे लायक पिता नहीं बन सका, मुझे माफ कर देना. बुरी आदतों की वजह से मैं कभी सुधर नहीं पाया. कृष्णा, मैं अब अपना सारा बोझ तुम पर छोड़कर जा रहा हूं. तुम अपनी मां और भाई का ख्याल रखना. मेरा रास्ता कभी मत चुनना, क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं होता."

ये भी पढ़ें: वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर... कर्नाटक में पति और सुसरालवालों के उत्‍पीड़न से परेशान महिला ने की आत्‍महत्‍या

Advertisement

सोलापुर पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस मामले में सोलापुर की सिविल पुलिस चौकी में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Iran War होगी भयनकर, 3,500 मरीन और पहुंचे, 20 साल में मिडिल ईस्ट में US की सबसे बड़ी तैनाती | War
Topics mentioned in this article