सोलापुर जिले में एक पिता ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक अनिल मारुति नरवडे शराब और जुए की लत के कारण भारी कर्ज में डूबे हुए थे और आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. आत्महत्या से उन्होंने अपने बेटे को संदेश भेजकर कहा कि मुझे माफ कर देना, मैं तुम्हारा लायक बाप नहीं बन सका.