'खाना खाकर आता हूं', इतना कहकर यरवदा जेल से भाग गया कैदी, काट रहा था उम्रकैद की सजा

Pune Yerwada Jail: यरवदा खुली जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी संतोष लक्ष्मण भिंगारे फरार हो गया. वह हत्याकांड में सजा काट रहा था. पुणे पुलिस प्रशासन अब उसकी तलाश में जुटा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Prison Excape From Yerwada Jail: पुणे की यरवदा जेल से उम्रकैद की सजा पाया कैदी फरार हो गया है, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. कैदी के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत तलाशी शुरू कर दी. फरार कैदी की भी पहचान हो गई है, जो संतोष लक्ष्मण भिंगारे है.

यह कैदी हत्याकांड के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहा है. इस सनसनीखेज घटना के बाद यरवदा थाने में मामला दर्ज किया गया है. कैदी को अक्टूबर 2025 को ही यरवदा खुली जेल में स्थानांतरित किया गया था.

खाना खाकर आने की बात कहकर हुआ रफूचक्कर

जेल प्रशासन ने उसे जेल के सैलून में काम दिया था. 8 मई की शाम को उसने यह कहकर वहां से अनुमति ली कि वह 'खाना खाकर आता है' और बैरक की ओर निकल गया. जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो जेल परिसर में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. आखिरकार उसके फरार होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. येरवडा पुलिस अब फरार कैदी की तलाश में जुटी है.

NOTE: ये खबर अपडेट की जाएगी...

ये भी पढ़ें- पुणे पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक ! प्राइवेट कोचिंग के पेपर से मिले 85% सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | चुनाव के बाद भी Bengal में सियासी पारा हाई! क्या कर रहे CM Suvendu और Mamata Banerjee?