Love Jihad Case: महाराष्ट्र के जालना जिले में लव जिहाद के आरोपी चार लोगों को पुलिस गिरफ्तार किया है. पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार हुए चारो युवकों पर आरोप है कि उन्होंने लगातार 10 साल तक युवती का यौन उत्पीड़न किया और पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बना रहे थे. पीड़िता के मुताबिक आरोपी बुर्का पहनने और कुरान पढ़ने के लिए मजबूर करते थे और ऐसा नहीं करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
ये भी पढ़ें-खुलेगा मुंबई के डोकाडिया परिवार की मौत का रहस्य! फेमिली डॉक्टर खोलेगा राज? रात तरबूज खाकर सोया था पूरा परिवार
यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़िता नौवीं कक्षा में आरोपियों के संपर्क में आई थी
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 10 सालों से यौन उत्पीड़न की शिकार हुई पीड़िता नौवीं कक्षा में आरोपियों के संपर्क में आई थी. पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के संपर्क में आने के बाद से उसके साथ यौन उत्पीड़न का सिलसिला शुरू हुआ और बीते 8 मार्च को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए उसके साथ मारपीट की गई और उसके साथ दुष्कर्म किया गया.
बुर्का पहनने और मराठी-उर्दू में कुरान पढ़ने के लिए पीड़िता को मजबूर करते थे
थाने में दर्ज पीड़िता की शिकायत में उल्लेख किया गया है कि चारों आरोपियों ने युवती को घर बुलाकर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया. उसे बुर्का पहनने के लिए बाध्य किया जाता था. आरोपी पीड़िता को मराठी-उर्दू में कुरान पढ़ने के लिए दिया जाता था. मामले में पारध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिन्हित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
शेख इमरान हबीब, शेख हबीब, शेख बानू हबीब और शेख जुनेद शेख हबीब गिरफ्तार
पारथ पुलिस ने यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म के आरोप में चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी शिनाख्त क्रमशः शेख इमरान शेख हबीब, शेख हबीब, शेख बानू शेख हबीब और शेख जुनेद शेख हबीब के रूप में हुई है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आज दोपहर 2 बजे उन्हें कोर्ट में पेश करेगी.














