ISI-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल: दो आतंकियों के परिजन बोले- 21000 के लालच में ऑनलाइन गैंग ने फंसाया

मुंबई के मुंब्रा से गिरफ्तार आईएसआई-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े दोनों संदिग्ध आतंकियों को बड़े हमले करने की जिम्मेदारियां दी गई थी, जिसमें ग्रेनेड हमला, फायरिंग, दिल्ली-मुंबई में पुलिस कर्मियों पर हमला शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी.

दिल्ली स्पेशल सेल ने आईएसआई (ISI) और मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली में एक और बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया है. इस आतंकवाद-विरोधी कार्रवाई के तहत दिल्ली पुलिस ने मुंबई और मुंब्रा के इलाकों से भी दो संदिग्धों को अपनी हिरासत में लिया है, जिनके परिजनों ने अब इस मामले पर अपनी बात रखी है.

मुंब्रा से गिरफ्तार आरोपी तौकीर शेख की बुआ शेर बनो ने खुलासा किया है कि ऑनलाइन संपर्क करने वाले हैंडलर ने इन लड़कों को दिल्ली में एक पुलिस स्टेशन को बम से उड़ाने का काम सौंपा था. परिजनों का दावा है कि आरोपियों का हमला करने का कोई इरादा नहीं था, उन्होंने ऑनलाइन हैंडलर से 21 हजार रुपये एडवांस लिए और पैसे मिलते ही उस ऑनलाइन नंबर को ब्लॉक कर दिया.

पाकिस्तान गैंगस्टर के संपर्क में था तौकीर

तौकीर मुंब्रा में क्रेन ऑपरेटर का काम करता है, लेकिन जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह पूरा समूह कथित तौर पर पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था. आरोपी के परिवार का कहना है कि ये युवक नशे की लत के शिकार हैं और इसी कमजोरी के कारण वे इस खतरनाक जाल में फंसे, क्योंकि उन्हें लगा कि वे ऑनलाइन पैसे लेकर आसानी से गायब हो जाएंगे.

जांच में आरोपी के खिलाफ क्या मिला?

जांच में सामने आया कि तौकीर सीधे ISI हैंडलर यावर खान और मुन्ना झिंगाड़ा के संपर्क में था. पुलिस के मुताबिक उसे दिल्ली और मुंबई में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी. पूछताछ में यह भी पता चला कि तौकीर को फरार आरोपी हुजैफा ने नेटवर्क में शामिल किया था. हुजैफा भी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के निर्देश पर काम कर रहा था.

Advertisement

क्या दूसरे संदिग्ध आतंकी के परिजन

दूसरे गिरफ्तार आरोपी साजिद शेख उर्फ अरबाज खान के मामा सलमान खान ने बताया कि साजिद को भी इस पूरी डील के तहत 25 हजार रुपये मिले थे. सलमान खान ने दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क का मुख्य आरोपी उजेफा नाम का एक युवक है, जिसे सबसे पहले ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए थे.

मुख्य आरोपी उजेफा ने ही बाकी स्थानीय लड़कों को लालच दिया था कि ऑनलाइन गैंग वाले मोटी रकम बांट रहे हैं, जिसके बाद अन्य लड़के भी इसमें शामिल हो गए. रिश्तेदारों के अनुसार, इन लड़कों ने बेहद बचकाने ढंग से सोचा था कि पैसे आते ही वे अकाउंट ब्लॉक कर देंगे, उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे सीधे एक आतंकी साजिश का हिस्सा बन चुके हैं और मामला देशव्यापी स्तर पर बढ़ जाएगा.

Advertisement

साजिद के खिलाफ क्या मिला?

जांच में सामने आया है कि तौकीर की तरह अरबाज भी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में था. उसे भी ग्रेनेड हमले और फायरिंग जैसी आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसे कौन-कौन से संभावित टारगेट बताए गए थे.

ये भी पढ़ें- कौन हैं दिल्ली में गिरफ्तार वो 8 आतंकी? जानिए ISI-अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल के इन सदस्यों की पूरी प्रोफाइल

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में बने हथियार, थाईलैंड की जेल में दोस्ती: 4 हैंडलरों की मोबाइल चैट से ISI की साजिश का पूरा खुलासा

Featured Video Of The Day
Weather Update Today: दिन में छाया घोर अंधेरा; तेज Thunderstorm और Hailstorm से भारी तबाही | IMD