अमरावती सेक्स स्कैंडल: नागपुर से आकर 15 वर्षीय पीड़िता ने दर्ज कराया बयान, 5 दिन बाद दर्ज हुई पहली शिकायत

Amravati Sex Scandal: पीड़िता ने एक अज्ञात स्थान पर महिला पुलिस निरीक्षक और बाल कल्याण समिति की महिला अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आरोपी अयान अहमद.

Amravati sex scandal: अमरावती के परतवाड़ा में सामने आए यौन शोषण और वीडियो स्कैंडल मामले में 15 वर्षीय किशोरी ने पहली शिकायत दर्ज कराई है. नाबालिग पीड़िता ने परतवाड़ा पुलिस के सामने अपना आधिकारिक बयान दर्ज कराया है. POCSO और अन्य गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होने के 5 दिन बाद पीड़िता सामने आई और पहली शिकायत दर्ज कराई.

काउंसलिंग के बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत

एफआईआर दर्ज करने वाली 15 वर्षीय पीड़िया नागपुर की रहने वाली है. काउंसलिंग के बाद उसने हिम्मत जुटाई और बयान दर्ज कराने का फैसला किया. वह लगभग 250 किलोमीटर का सफर तय कर परतवाड़ा पहुंची. पीड़िता ने एक अज्ञात स्थान पर महिला पुलिस निरीक्षक और बाल कल्याण समिति की महिला अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया है.

किशोरी ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता के इस बयान के बाद मुख्य आरोपी अयान अहमद और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया. ऐसे में ये मामला अब कानूनी रूप से और अधिक मजबूत हो गया है. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कदम के बाद अब अन्य पीड़ित लड़कियां भी सामने आएंगी, जिससे इस बड़े रैकेट का पूरी तरह पर्दाफाश हो सकेगा.

आरोपी अयान अहमद का नया वीडियो आया सामने

इसी बीच मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक नया वीडियो सामने आया है. नए वीडियो में आरोपी अयान अहमद महंगी थार गाड़ी, चार आईफोन, नोटों के बंडल और रिवॉल्वर के साथ अपनी रईसी और दबंगई का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है.

Advertisement

अचलपुर की नगर पालिका अध्यक्ष रूपाली अभय माथने ने संदेह जताया है कि इन अपराधियों के पीछे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का हाथ हो सकता है. रूपाली माथने ने मांग की है कि पुलिस को इस मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और इन अपराधियों के खिलाफ इतनी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए जो मिसाल बने.

रूपाली अभय माथने ने बताया कि इस पूरे मामले के पीछे निश्चित रूप से किसी का समर्थन है. पुलिस को इसकी गहन जांच करनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Advertisement

41 सोशल मीडिया अकाउंट हटाए गए

मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 41 सोशल मीडिया अकाउंट हटाए हैं, जिनका इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के लिए किया जा रहा था. इसके अलावा मुख्य आरोपी का जन्मदिन मनाते नजर आए पुलिस अधिकारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: अमरावती स्कैंडल: अयान का कबूलनामा- ब्रेकअप के बाद बना Playboy, एक समय में 8 लड़कियों से दोस्ती, 2 से बनाए संबंध

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM Samrat Choudhary ने अपनाया 'Yogi मॉडल'? Patna में चला बुलडोजर | NDTV
Topics mentioned in this article