जिस कोर्ट में कभी जज रहीं गिरिबाला आज वहीं बतौर आरोपी बेटे के साथ पेश हुईं, कटघरे में मुस्कुराते आईं नजर

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई आरोपी मां-बेटे को साथ बैठाकर पूछताछ कर सकती है. जांच एजेंसी को दोनों की कोर्ट से 5 दिन की रिमांड मिल गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जिस कोर्ट में कभी फैसला सुनाती थीं गिरिबाला सिंह, आज वहीं बतौर आरोपी पेश हुईं.

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई (CBI) दोनों आरोपियों पति समर्थ सिंह और सास व पूर्व जज गिरिबाला सिंह को कोर्ट ने 2 जून तक की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है. दोनों को शोभना भलावे की अदालत में पेश किया गया था. इस दौरान गिरबाला के वकीलों ने सीबीआई के पांच दिन की रिमांड मांगने का विरोध नहीं किया. सुनवाई के समय कटघरे में खड़े गिरिबाला और समर्थ लगातार मुस्कुराते दिखे थे. यह भी पता चला है कि सीबीआई अधिकारी और गिरिबाला की कोर्ट में बहस भी हुई.

भोपाल कोर्ट में डेढ़ साल से ज्यादा तक जज रहीं

इससे पहले समर्थ सिंह का जांच एजेंसी ने मेडिकल कराया था. गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था और समर्थ सीबीआई की हिरासत में पहले से है. सीबीआई ने रात  कोआरोपी मां-बेटे को अलग-अलग बैरक में रखा था और दोनों को बातचीत का कोई मौका नहीं दिया था. बता दें कि सीबीआई ने गिरिबाला को बतौर आरोपी जिस अदालत में पेश किया है, वह यहां जिला जज रह चुकी है. वह भोपाल जिला कोर्ट में 15 जुलाई 2021 से 28 फरवरी 2023 तक जज रही थीं.

दोनों की सीबीआई रिमांड मिलने के बाद सीबीआई ट्विशा शर्मा की मौत की सच्चाई सामने ला सकती है. सीबीआई ने गिरिबाला से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है, जिनका सवाल पूर्व जज को देना होगा.

गिरिबाला सिंह, ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह

7 घंटे की पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद CBI गुरुवार सुबह गिरिबाला के घर पहुंची थी और उनसे 7 घंटे तक पूछताछ की थी. उसी समय उन्हें मेडिकल के लिए भोपाल एम्स ले जाया गया. इसके बाद उन्हें जांच एजेंसी ने सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में हिरासत में लिया था.

Advertisement

कंज्यूमर फोरम में अब भी जिला अध्यक्ष हैं गिरिबाला

कंज्यूमर फोरम में जिला अध्यक्ष के पद पर तैनात गिरिबाला सिंह को अभी तक उनके पद से बर्खास्त नहीं किया गया है, जबकि उन्हें हटाने के लिए राज्य सरकार ने उपभोक्ता आयोग को 20 मई को ही पत्र लिखा था.

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में हैं आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत ससुराल में 12 मई को संदिग्ध हालत में हुई थी, जिसका शव छत पर जिम्नास्टिक की हुक से बेल्ट से लटका मिला था. ट्विशा के परिजनों ने पति और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ट्विशा का दोबारा भी पोस्टमॉर्टम भी कराया गया था. मामले में अब सीबीआई जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा की मौत का राज, सास गिरिबाला सिंह से उगलवाएंगी CBI, तैयार की इन 18 सवालों की लिस्ट

ये भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा का पति पढ़ रहा मर्डर मिस्ट्री, CBI कस्टडी में है समर्थ, क्राइम थ्रिलर में इतनी दिलचस्पी

Featured Video Of The Day
Bengal Politics | TMC नेताओं की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई! गुंडाराज पर Suvendu का तगड़ा 'प्रहार' | NDTV