ट्विशा की 80KG की डमी लेकर गिरिबाला के घर पहुंची CBI, समर्थ भी मौजूद, दोनों के सामने करेगी सीन रिक्रिएशन

CBI की टीम बेटे और सास के सामने ट्विशा की डमी पुतले से सीन रिक्रिएशन करेगी. इसके लिए 80 किलोग्राम की डमी पुतला लेकर सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंच चुकी है. दरअसल, ट्विशा के पति ने पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया था कि उसने ट्विशा को फंदे से उतारा था और मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
80 किलो के पुतले से आज होगा रिक्रिएशन

भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) के घर ट्विशा की डमी लेकर पहुंच गई है. वहीं CBI के 6 अधिकारी गिरिबाला के घर का मुआयना कर रहे हैं. इस दौरान महिला अधिकारी भी मौजूद हैं. थोड़ी देर में CBI की टीम सर्मथ और गिरिबाला सिंह के साथ सीन रिक्रिएशन करेगी. इस दौरान सीबीआई की टीम यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया था? दरअसल, पति समर्थ ने पूछताछ में सीबीआई को बताया था कि उसने ही ट्विशा को फंदे से उतारा था, जबकि मां गिरिबाला ने फंदे की गांठ खोली थी.

ट्विशा की डमी लेकर पहुंची CBI टीम

गिरिबाला सिंह के घर पर पुलिस बल तैनात

सीन रिक्रिएशन के लिए थोड़ी देर में CBI टीम घटनास्थल पर पहुंच सकती है. इससे पहले घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं. घर को चारों ओर से बैरिकेडिंग किया गया है. कटारा हिल्स थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर तैनात है. 

सीबीआई ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति सर्मथ को वापस घर की उस जगह ले जाएगी, जहां पर ट्विशा कथित तौर पर फंदे से लटकी मिली थी. इस दौरान ट्विशा की जिंदगी के आखिरी लम्बों में क्या क्या हुआ था उस सीन को रिक्रिएस किया जाएगा. इस दौरान सीबीआई यह भी पता लगाएगी कि ट्विशा शर्मा को फंदे से कैसे उतारा और निकाला गया गया था.

80KG के पुतले से होगा रिक्रिएशन

रिक्रिएशन के लिए सीबीआई टीम 80 किलोग्राम का डमी पुतला उस जगह पर फिर से लटकाएगी, जहां ट्विशा शर्मा ने बेल्ट के फंदे से लटककर आत्महत्या की थी. इस दौरान टीम देखेगी कि समर्थ ने अपने बयान में जो बताया है वो घटनास्थल और परिस्थितियों से मेल खाता है या नहीं. साथ ही  गिरिबाला को डमी लिगेचर की गांठ खोलकर दिखाना होगा कि उन्होंने अपनी बहु ट्विशा शर्मा के गले का फंदा कैसे ढीला किया था. 

Advertisement

बता दें कि सीबीआई की हिरासत में गिरिबाला सिंह ने एंग्जायटी और घबराहट की शिकायत की है. बताया जा रहा है कि वो लगातार बेचैनी और घबराहट की बात कहकर पूछताछ से बचने का प्रयास कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: ट्वीशा शर्मा केस: बीमारी के बहाने सच छुपा रही हैं गिरिबाला !कॉल डिटेल और वाट्सएप चैट से खुलेगा आरोपियों का झूठ

Advertisement

ये भी पढ़ें: ट्विशा केस: 80KG के पुतले से होगा रीक्रिएशन, प्रेग्नेंसी से लेकर शेयर ट्रांसफर तक, समर्थ-गिरिबाला से ये सवाल


 

Featured Video Of The Day
दिल्ली-कोलकाता में महंगा हुआ कमर्शियल सिलिंडर, 5KG सिलिंडर भी 11 रुपये महंगा
Topics mentioned in this article