ट्विशा की मौत कैसे हुई? लिगेचर रिपोर्ट में खुलासा, पति समर्थ के लिए लुकआउट नोटिस जारी, केस के 3 बड़े अपडेट 

Twisha Sharma PM Report & Samarth Singh Lookout Notice: भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में तीन बड़े अपडेट सामने आई हैं. पहला- उसकी मौत कैसे हुई यह साफ हो गया. दूसरा- मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. तीसरा- ट्विशा का परिवार दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कोर्ट पहुंच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Twisha Sharma Death Case: Family Demands Re-Postmortem in Bhopal Court After Major Police Negligence.

भोपाल: ट्विशा शर्मा की मौत कैसे हुई, इस सवाल का जवाब पोस्टमार्टम और लिगेचर रिपोर्ट में साफ हो गया. उसकी मौत को सुसाइड ही बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विशा ने बेल्ट से फांसी लगाकर जान दी थी. उधर, पुलिस ने फरार चल रहे ट्विशा के पति वकील समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Circular) जारी कर दिया. आशंका जताई जा रही है कि वह देश छोड़कर जा सकता है.

इस मामले में तीसरा सबसे बड़ा अपडेट यह है कि ट्विशा के परिवार ने बेटी के शव का दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भोपाल की अदालत में याचिका दायर की है. इससे पहले 18 मई को भोपाल कोर्ट में समर्थ की अग्रिम याचिका पर सुनवाई हुई थी. जोरदार बहस के बाद कोर्ट ने समर्थ को जमानत देने से इनकार कर दिया था. 

 'ट्विशा कहती थी, मैंने आपको धोखा दिया है, कुछ गलत किया है'... बहू के बारे में ऐसा क्यों बोलीं सास गिरिबाला?

ट्विशा के बेल्ट से फांसी लगाने की पुष्टि

ट्विशा शर्मा केस में भोपाल पुलिस की एक बड़ी चूक सामने आई थी. जिस चीज से ट्विशा ने फांसी लगाई थी, पुलिस एम्स के डॉक्टरों को उसे देना ही भूल गई थी. दो दिन पहले पुलिस ने एक बेल्ट डॉक्टरों की टीम को सौंपी थी, जिससे ट्विशा के फांसी लगाने की बात कही जा रही थी. मंगलवार 19 मई को आई पीएम और लिगेचर रिपोर्ट से यह साफ हो गया था कि ट्विशा ने बेल्ट से ही फांसी लगाई थी.

Lookout Circular Issued Against Accused Samarth Singh; 6 Special Teams Formed.

फरार पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस, 6 टीमें तलाश में जुटी 

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसका वकील पति समर्थ सिंह मुख्य आरोपी है. घटना के बाद से वह फरार है. पुलिस अब समर्थ के खिलाफप लुकआउट नोटिस (Lookout Circular) जारी कर दिया है. पुलिस ने यह कदम उसके विदेश भागने की आशंका के चलते उठाया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमों का गठन भी किया गया है. इससे पहले 18 मई को समर्थ के वकीलों की ओर से अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दायर की गई थी. जोरदार बहस के बाद कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था. इसी दिन पुलिस ने समर्थ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसका पासपोर्ट भी निरस्त करने की कार्रवाई जारी है. 

Advertisement

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले का आखिरी वीडियो... सीढ़ी पर चढ़ती दिखी, फिर 3 लोगों ने नीचे उतारा शव

ट्विशा के पिता दोबारा पीएम के लिए कोर्ट पहुंचे

नोएडा में रहने वाले पिता नवनीधि शर्मा ट्विशा की मौत के बाद से बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. घटना के बाद से वे भोपाल हैं. वे सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन भी कर चुके हैं. उनकी दो मांगे हैं, पहली ट्विशा के शव का दोबारा पीएम कराया जाए और दूसरी मामले की सुनवाई दूसरे राज्य में हो. दोबारा पोस्टमार्टम के लिए उन्होंने अब भोपाल की अदालत में याचिका दायर की है.

Advertisement

Twisha Sharma Death Case: Family Demands Re-Postmortem in Bhopal Court.

8 दिन से मोर्चरी में रखा शव 

12 मई 2026 को ट्विशा की मौत के बाद से उसका शव भोपाल एम्स की मोर्चरी में रखा है. पिता नवनीधि शर्मा उसका अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनका साफ कहना है कि जब तब उसका दोबारा पीएम नहीं होता वे शव नहीं लेंगे.

Twisha Sharma Chat: 23 स्क्रीनशॉट वाली चैट हिस्ट्री से समझिए कितने दर्द में थी ट्विशा शर्मा, क्या-क्या झेल रही थी?

क्या है पूरा मामला?

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के समर्थ सिंह हुई थी. लॉयर समर्थ रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बेटा है. 12 मई को ट्विशा ने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फांसी लगा ली थी. ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर चोट और मारपीट के निशान मिले थे. 

MBA ग्रेजुएट, योगा ट्रेनर, मॉडल-एक्टर, क्या नहीं थी ट्विशा शर्मा? जिस तारीख को शादी... उसी दिन छोड़ गई दुनिया

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत के बाद पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी | Breaking News