मध्य प्रदेश में थमा मानसून: ज्यादातर हिस्से से बादल गायब, अब कब होगी बारिश? IMD ने दिया अपडेट

IMD का अनुमान है कि 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव होगा. इसके बाद राज्य में तेज बारिश फिर से शुरू हो सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मध्य प्रदेश में नया सिस्टम बनने के बाद होगी बारिश.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मध्य प्रदेश में मानसून 24 जून को आया, जो सामान्य से 9 दिन देर था.
  • जून में कम बारिश हुई, जबकि जुलाई में हुआ झमाझम बारिश.
  • अब मानसून की रफ्तार थम गई और 16 जून के बारिश का अनुमान.

Monsoon 2026 Update: मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से से बारिश के बादल गायब दिख रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है.

आईएमडी (IMD) के अनुसार, 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद तेज बारिश होने का अनुमान है. राज्य में फिलहाल कुछ जिलों में हल्की बारिश की ही संभावना जताई जा रही है.

आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हैं तो कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. आज राज्य के सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर जिले में बारिश का अनुमान जताया गया है.

9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून (Monsoon in MP)

मध्य प्रदेश में मानसून 24 जून को पहुंचा था और 9 दिन में पूरे राज्य में फैल गया. इस बार राज्य में मानसून 9 दिन की देरी से आया था, जो अमूमन 10-14 जून के बीच पहुंच जाता है. देरी से आने के कारण बारिश भी कम हुई. इस वजह से जून में 30 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में मानसून खूब बरसा. इस माह तो लगातार 9 दिन तक भारी बारिश होती रही. इस वजह से बारिश 8 प्रतिशत ज्यादा हो गई है.

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो राज्य में 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अनुमान था कि अब तक 8.7 इंच बारिश होगी. इस तरह 8 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है. जुलाई की शुरुआत में ही राज्य में कोटे की 25 फीसद बारिश हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Monsoon 2026: देश के 11 राज्यों में बारिश की भारी किल्लत, आंकड़ों में देखिए आपके राज्य में कितनी कम हुई बारिश

Advertisement
Featured Video Of The Day
मध्य प्रदेश: जहां कॉलेज दिखाया, जमीन पाया, NDTV की EXCLUSIVE पड़ताल

Topics mentioned in this article
Monsoon 2026
Monsoon In MP
Madhya Pradesh Monsoon
Barish Kab Hogi
Rain In MP