प्रेमिका को भगाने आया युवक पकड़ा गया, भीड़ ने खंभे से बांधकर की पिटाई, सतना में देर रात मच गया हंगामा

Love Affair Case: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में प्रेमिका को लेकर भागने आए युवक को लोगों ने पकड़ा. गुस्साई भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा, बाद में पुलिस ने छुड़ाया. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
प्रेमिका को भगाने आया युवक पकड़ा, खंभे से बांधकर पिटाई

Madhya Pradesh Crime News: मध्यप्रदेश के सतना शहर में सोमवार की देर रात उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब प्रेमिका को लेकर भागने आए एक युवक को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे रस्सी से बांधकर बिजली के खंभे से बांध दिया. काफी देर तक मोहल्ले में हंगामा चलता रहा. बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर थाने ले गई.

आदर्श नगर नई बस्ती में हुई घटना

घटना सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर नई बस्ती की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार रात युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भागने की फिराक में था. इसी दौरान युवक की गतिविधियों की भनक युवती के परिजनों और आसपास के लोगों को लग गई. जैसे ही दोनों भागने लगे, लोगों ने पीछा कर युवक को मौके पर ही दबोच लिया. इसके बाद युवक को पकड़कर मोहल्ले के बीच लाया गया, जहां गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी.

Satna Crime News: युवक की पिटाई

युवक की पहचान गोंडा निवासी के रूप में

पकड़े गए युवक की पहचान श्रवण कुमार पिता जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है. वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है. बताया गया है कि श्रवण का आदर्श नगर में रहने वाली एक युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक अक्सर सतना आता-जाता रहता था, जिससे परिजन पहले से ही आशंकित थे.

पहले भी भाग चुके थे दोनों

सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब दोनों घर से भागने की कोशिश कर रहे थे. इससे पहले भी युवक और युवती एक बार घर से फरार हो चुके थे. उस दौरान पुलिस की मदद से युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था. इसके बावजूद दोनों के बीच फोन पर बातचीत और संपर्क बना रहा. सोमवार की रात युवक दोबारा सतना पहुंचा और दोनों ने फिर से भागने की योजना बनाई.

Advertisement

खंभे से बांधकर की गई पिटाई

जैसे ही मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ा, गुस्से में आकर उसकी लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी गई. हालात यहां तक पहुंच गए कि युवक को रस्सी से बांधकर एक खंभे से बांध दिया गया. घटना के दौरान इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और देर रात तक हंगामा चलता रहा.

पुलिस ने किया युवक को छुड़या

घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को भीड़ के कब्जे से मुक्त कराया और थाने ले गई. युवक से पूछताछ की गई और युवती व उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया.

Advertisement

युवती बालिग, शिकायत से इनकार

पुलिस के अनुसार युवती बालिग है और उसने युवक के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है. युवती के बयान के आधार पर फिलहाल युवक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है. हालांकि, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मोहल्ले में हुई मारपीट को लेकर अलग से जानकारी जुटाई जा रही है.

जांच जारी, पुलिस अलर्ट

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें : ग्वालियर के सीसीटीवी में दिखे नकाबपोश, चप्पल से खुला राज; पांच घंटे में सुलझी 10 तोला लूट की कहानी

यह भी पढ़ें : पार्वती नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई; पनडुब्बी नष्ट, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की सख्त चेतावनी

Advertisement

यह भी पढ़ें : Tata Energy रीवा में करेगी 28 हजार करोड़ रुपये निवेश; मेगावाट पावर प्लांट से मिलेगा 5 हजार लोगों को रोजगार

यह भी पढ़ें : सनकी मरीज की फायरिंग से अस्पताल में हड़कंप; शराब पीने से रोका तो डॉक्टर को डराया, अब पुलिस तलाश में जुटी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | ट्रंप ने धमकाया, युद्ध 2.0 का साया? | Donald Trump | IND Vs PAK | Hormuz | us