कवर्धा हत्याकांड; 56 दिन बाद सत्यम ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Blind Murder Case Kawardha: कवर्धा के सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा. 56 दिन बाद नाबालिग आरोपी पकड़ा गया, तकनीकी जांच से ब्लाइंड मर्डर सुलझा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Blind Murder Kawardha: कवर्धा हत्याकांड; 56 दिन बाद सत्यम ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, नाबालिग आरोपी हिरासत में

Satyam Manikpuri Murder Case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा (Kawardha Murder Case) शहर के बहुचर्चित सत्यम मानिकपुरी हत्याकांड का पुलिस (Kawardha Police) ने करीब दो महीने बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच (Police Investigation) में सामने आया है कि मृतक द्वारा एक नाबालिग पर लगातार दबाव और कथित ब्लैकमेल (Blackmail) किए जाने से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया. इस ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder Case Kawardha) का खुलासा कवर्धा पुलिस अधीक्षक (Kawardha SP) धर्मेंद्र छवई (SP Dharmendra Chhawai) ने किया.

17 जनवरी को मिला था युवक का शव

17 जनवरी को कवर्धा थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जांच के दौरान मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

ब्लाइंड मर्डर, 56 दिन तक पुलिस के लिए चुनौती

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था, जिसमें कोई प्रत्यक्ष सुराग सामने नहीं आ रहा था. करीब 56 दिन तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहा. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था.

तकनीकी जांच से खुली हत्या की परतें

पुलिस ने जांच के दौरान आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया. करीब 5 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया. इसके साथ ही 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए. पुलिस टीम ने 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ा. लगातार जांच के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर संदेह एक नाबालिग पर गया.

Advertisement

नाबालिग ने पूछताछ में कबूली हत्या

पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को अभिरक्षा (कस्टडी) में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी ने बताया कि मृतक द्वारा लगातार दबाव और ब्लैकमेल किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

चाकू, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कूटी, खून से सने कपड़े और नदी में फेंका गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. बरामद साक्ष्यों ने पुलिस के दावे को और मजबूत किया है.

Advertisement

आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है ताकि कानून के तहत उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

यह भी पढ़ें : Satna Crime News: दबंग की धमकियों से परिवार पलायन को मजबूर; FIR के बाद कोलगवां पुलिस का एक्शन

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया पोटा केबिन मुद्दा; स्थगन प्रस्ताव खारिज, सरकार पर लगे ये आरोप

यह भी पढ़ें : FASTag Annual Pass हुआ महंगा; NHAI का ऐलान, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया टोल पास रेट

यह भी पढ़ें : NHAI का Bee कॉरिडोर; छत्तीसगढ़ में इन हाइवे के किनारे बनेगा मधुमक्खियों का गलियारा

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping