7 iPhone की जगह पत्थर भरकर फरार; पार्सल का खेला करने वाले डिलीवरी बॉय को ग्वालियर पुलिस ने किया गिरफ्तार

iPhone Theft Gwalior: ग्वालियर में iPhone पार्सल में पत्थर भरकर 10-11 लाख की ठगी करने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार. 3 महीने बाद पुलिस ने दबोचा, पूछताछ जारी. पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
7 iPhone की जगह पत्थर भरकर फरार डिलीवरी बॉय पकड़ा गया (File Photo)

iPhone Theft Gwalior: ग्वालियर में लाखों रुपये के iPhone पार्सल घोटाले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है. इंस्टाकार्ट कंपनी के ऑफिस से सात महंगे आईफोन पार्सल में पत्थर भरकर फरार हुआ युवक करीब साढ़े तीन महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा. आरोपी की पहचान ध्रुव के रूप में हुई है, जो 21 जनवरी को पार्सल लेकर निकला था और उसी दिन वारदात को अंजाम दिया. मामले में चोरी गए मोबाइल की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई गई है. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने फोन कहां ठिकाने लगाए.

पार्सल में मोबाइल की जगह निकले पत्थर

घटना 21 जनवरी की है, जब यूनिवर्सिटी रोड स्थित सिल्वर स्टेट बिल्डिंग में संचालित इंस्टाकार्ट कंपनी से डिलीवरी बॉय ध्रुव पार्सल लेकर निकला था. देर रात कंपनी में बैग की जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ. सात पार्सलों में आईफोन की जगह पत्थर भरे हुए मिले, जिससे कंपनी में हड़कंप मच गया.

28 में से 7 पार्सल में मिला फर्जीवाड़ा

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कुल 28 पार्सल में से 16 डिलीवर कर दिए थे. इनमें से 5 पार्सल सही स्थिति में मिले, जबकि 7 पार्सल में मोबाइल की जगह पत्थर रखे गए थे. इन आईफोन की कीमत करीब 10 से 11 लाख रुपये बताई गई है.

साढ़े तीन महीने बाद पुलिस के हाथ लगा आरोपी

मामले की शिकायत मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी. आरोपी घटना के बाद से फरार था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. आखिरकार पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ध्रुव अपने घर पटियावाला मोहल्ला, गिरवाई इलाके में आया है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

अब पुलिस कर रही गहन पूछताछ

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किए गए आईफोन आरोपी ने कहां बेचे या छिपाए हैं और क्या इस मामले में कोई और भी शामिल है.

प्रोफेशनल तरीके से की गई वारदात

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है. पार्सलों में पत्थर भरकर किसी को शक न हो, इस तरह की योजना पहले से बनाई गई प्रतीत होती है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : राम मंदिर अयोध्या की तरह क्या धार भोजशाला मामले में भी मस्जिद के लिए मिलेगी जमीन? जानिए वकील ने क्या कहा

यह भी पढ़ें : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले सियासत तेज; बस्तर रोडमैप पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने

यह भी पढ़ें : भोजशाला फैसले के बाद शहर काजी ने कहा- हाईकोर्ट का सम्मान, सुप्रीम कोर्ट में करेंगे अपील

यह भी पढ़ें : नोटों की लगा दी ढेरी, गुजरात में कवि पर बरसाए लाखों के नोट, हैरान कर देगा VIDEO

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुस्लिमों को मस्जिद के लिए मिलेगी अलग जमीन? वकील विष्णु शंकर जैन ने क्या बताया