इंदौर में Airbnb पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, इन्फोसिस महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

Indore Murder Case: इंदौर के MR‑11 स्थित शिव वाटिका एनक्लेव में पेंटहाउस और Airbnb विवाद में पिता‑पुत्र ने कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indore Murder Case: इंदौर में Airbnb पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, इन्फोसिस महिला इंजीनियर की कार से कुचलकर हत्या

Indore Murder Case: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर (Indore) के एमआर‑11 स्थित शिव वाटिका (Shiv Vatika) स्मृति एनक्लेव में बुधवार रात करीब 10 बजे पेंटहाउस (Airbnb Penthouse Dispute Indore) को लेकर हुआ विवाद एक महिला इंजीनियर की जान (Infosys Engineer Death) ले बैठा. पूरी घटना लसूडिया थाना (Lasaudia Police Station) क्षेत्र की है, जहां सोसाइटी के रहवासियों और एक पिता‑पुत्र के बीच कहासुनी के बाद आरोपियों ने कार से लोगों को कुचलने की कोशिश की.

Indore Murder Case: पेंटहाउस विवाद इंदौर

एयरबीएनबी संचालन को लेकर पहले से था विवाद

इस घटना में इन्फोसिस में पदस्थ इंजीनियर शंपा पांडे की मौके पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई. घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया और रहवासी दहशत में हैं. सोसाइटी के रहवासियों का कहना है कि बिल्डिंग में मौजूद पेंटहाउस में लंबे समय से एयरबीएनबी संचालित किया जा रहा था, जिस पर कई बार आपत्ति जताई गई. रहवासियों का आरोप है कि यह इलाका पूरी तरह रिहायशी होने के बावजूद यहां लगातार नए लोग आते‑जाते रहते थे.

Indore Murder Case: घटना स्थल का दृश्य

अवैध गतिविधियों के आरोप, धमकाते थे पिता‑पुत्र

रहवासियों ने आरोप लगाया कि पेंटहाउस अवैध गतिविधियों का केंद्र बन चुका था. उनका कहना है कि सोसाइटी में तीन‑चार पेंटहाउस होने का दावा करते हुए पिता‑पुत्र रहवासियों को अपने रौब से डराते‑धमकाते थे. जब भी सवाल किए जाते, माहौल तनावपूर्ण हो जाता.

लाइट बंद करने से शुरू हुआ विवाद, गाली‑गलौज के बाद कार चलाई

लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे कुलदीप चौधरी अपने पेंटहाउस पर पहुंचे. रहवासियों ने आपत्ति जताते हुए पेंटहाउस की लाइट बंद कर दी. इसके जवाब में कुलदीप चौधरी ने नीचे जाकर रहवासियों के फ्लैट्स की लाइट बंद कर दी, जिसके बाद विवाद और गाली‑गलौज शुरू हुई.

Advertisement

पहले चौकीदार की पत्नी को मारी टक्कर, फिर महिला पर चढ़ाई कार

विवाद के बाद कुलदीप चौधरी के बेटे मोनिश चौधरी ने कार से पहले चौकीदार की पत्नी को टक्कर मारी. इसके बाद कार को घुमाकर दोबारा लाकर महिला शंपा पांडे के ऊपर से निकाल दी. गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता‑पुत्र पर हत्या का प्रकरण दर्ज

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुलदीप चौधरी और उनके बेटे मोनिश के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें : Delhi Crime: उस्मानपुर में 18 साल के युवक ज़ैद की चाकू मारकर हत्या, DDA पार्क में मिला शव

यह भी पढ़ें : सरकारी दफ्तर भी नहीं सुरक्षित; शिवपुरी के लोक सेवा केंद्र में चोरी, गार्ड था ऑन ड्यूटी

यह भी पढ़ें : MP ग्रीन पावर स्टेट की ओर; किसानों को 2.40 रुपये यूनिट में सोलर बिजली, 8 लाख सोलर पंप होंगे चालू

यह भी पढ़ें : भोपाल से ओरछा अब हेलीकॉप्टर से; रामनवमी पर नई सेवा की शुरुआत, CM ने दी MPT कैफे कल्चर हाउस की सौगात

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Women Reservation में जोड़ा 'जातीय कार्ड', एंकर ने बीच डिबेट जो सुनाया | PM Modi