MP गेहूं खरीदी; किसानों को बारदाने की कमी, शिवराज सिंह चाैहान के घर जीतू पटवारी का उपवास, PM मोदी को चिट्‌ठी

Gehu Kharidi Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए बारदाने की कमी पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए उपवास की चेतावनी दी. PCC चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार किसानों को यह कहकर टाल रही है कि बारदाने की कमी के कारण गेहूं खरीदी संभव नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Gehu Kharidi 2026: बारादाने की कमी पर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला (फाइल फोटो)

MP Gehu Kharidi 2026: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बारदाने की कमी का मुद्दा एक बार फिर सियासी केंद्र में आ गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि राज्य की मंडियों में किसानों के लिए बारदाने का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है, जिसके चलते सरकार गेहूं खरीदी से कतरा रही है. इस मुद्दे पर उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित निवास के सामने उपवास पर बैठने की चेतावनी दी है. पटवारी ने इसे किसानों के साथ “धोखाधड़ी” करार दिया है और भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली नीति : पटवारी

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा सरकार किसानों से यह कहकर गेहूं खरीदी टाल रही है कि मंडियों में बारदानों की कमी है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार खरीदी के लिए तैयार नहीं है, तो फिर किसानों की उपज का क्या होगा. पटवारी ने कहा कि यह नीति सीधे‑सीधे किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली है.

MP Gehu Kharidi 2026: मध्य प्रदेश गेहूं खरीदी

BJP विधायक के वेयरहाउस में 500 टन गेहूं मिलने का दावा

पटवारी ने अपने बयान में दावा किया कि जब मंडियों में बारदाने की कमी बताई जा रही है, उसी दौरान एक भाजपा विधायक के वेयरहाउस में बारदानों में भरा करीब 500 टन गेहूं पकड़ा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि आम किसान से खरीदी रोक दी गई, लेकिन प्रभावशाली लोगों के लिए नियम अलग हैं. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गेहूं खरीदी शुरू होने से पहले ही संबंधित वेयरहाउस में करीब 12 हजार बारदाने पहुंचा दिए गए थे. उन्होंने इसे सरकार की मंशा पर सवाल उठाने वाला तथ्य बताया और कहा कि अगर बारदाने उपलब्ध थे, तो मंडियों में संकट क्यों दिखाया जा रहा है.

MSP के वादे पर भी उठाए सवाल

जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि जिन किसानों ने ₹2700 एमएसपी के वादे पर भाजपा को वोट दिया था, आज वही किसान खुद को ठगा महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री मिलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई छीनी जा रही है.

Advertisement

MP Gehu Kharidi 2026: पीएम मोदी के नाम लिखा गया पत्र

प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

जीतू पटवारी ने इस पूरे मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मंडियों में अव्यवस्था के कारण किसान परेशान हैं और गेहूं खरीदी समय पर नहीं हो पा रही है. उन्होंने लिखा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन की राह पर जा सकते हैं.

उपवास की चेतावनी दोहराई

पटवारी ने साफ कहा कि अगर भाजपा सरकार ने जल्द से जल्द किसानों के लिए पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं की, तो वे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल निवास के बाहर उपवास पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि किसानों के हक की है.

Advertisement

सरकार की चुप्पी

इस पूरे मामले पर सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

यह भी पढ़ें : MP Gehu: इस बार अच्छे मौसम की वजह से बढ़ सकती है 'ड्यूरम' की पैदावार! जानिए क्यों खास है ये गेहूं

यह भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2026: 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव; संकट कटेंगे, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि व प्रसिद्ध मंदिर

Advertisement

यह भी पढ़ें : Gehu Kharidi MP 2026: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए हो जाएं तैयार; पंजीयन कब, कैसे और कहां करें जानिए

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026 | Priyanka Gandhi EXCLUSIVE! असम को लेकर NDTV पर किए कई खुलासे