गोली चली, लेकिन लगी नहीं, फिर भी हो गई पूर्व सरपंच के भाई की मौत, गुत्थी सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने

Murder Mystery: मामला तेंदूखेड़ा थाना इलाके के सेहरी गांव का है, जहां देर रात दो पक्षों के बीच अवैध मुरम खुदाई को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच दबंग पक्ष की ओर से बंदूक से गोली चलाई गई. दावा है कि गोली की आवाज आई, लेकिन गोली अपने निशाने से चूक गई, लेकिन दूसरी ओर खड़े पूर्व सरपंच का भाई जमीन पर बेसुध मिला. मामले में पूर्व सरपंच ने दबंगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
BULLET MISSED MARK YET FORMER SARPANCH BROTHER DIED

Gunfire Shot: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां अवैध मुरम खुदाई को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से सरपंच की भाई की मौत हो गई. खबर में पेंच यह है कि सरपंच के भाई की मौत की वजह हॉर्ट अटैक बताई जा रही है, क्योंकि कथित रूप से गोली अपने निशाने से चूक गई थी और पूर्व सरपंच के छोटे भाई को गोली लगी ही नहीं, लेकिन पूर्व सरपंच ने थाने में दर्ज शिकायत में भाई की हत्या का आरोप लगाया है.

मामला तेंदूखेड़ा थाना इलाके के सेहरी गांव का है, जहां देर रात दो पक्षों के बीच अवैध मुरम खुदाई को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बीच एक पक्ष की ओर से बंदूक से गोली चलाई गई. दावा है कि गोली की आवाज आई, लेकिन वह निशाने से चूक गई पर गोली चलने की दहशत से दूसरी ओर खड़ा पूर्व सरपंच का भाई जमीन पर बेसुध मिला. इसके बात पूर्व सरपंच ने दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है.

ये भी पढ़ें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!

मुरम डालने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने गोली चला दी

रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में नया ढाबा बनाने वाले दबंगों ने सामने से निकल रहे मुरम के ट्रैक्टर को रोककर ढाबे के सामने मुरम डालने को कहा, लेकिन ट्रैक्टर चला रहे मृतक ने विवाद के बाद अपने परिजनों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और देर रात चले घमासान के बीच दंबगों ने बंदूक निकल ली और मृतक की ओर निशाना लेते हुए गोली चला दी. गोली की आवाज को आधार बनाकर जमीन पर बेसुध पड़े छोटे भाई की मौत को पूर्व सरपंच ने हत्या करार दिया. 

भाई की मौत से आहट पूर्व सरपंच ने दर्ज कराया हत्या का केस

भाई की मौत से आहत पूर्व सरपंच अनिल यादव ने पुलिस थाने में दबंगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया और भाई की हत्या के लिए दबंगों को जिम्मेदार बताया. वहीं, विरोधी पक्ष का दावा है कि पूर्व सरपंच के छोटे भाई चंद्रभान यादव को गोली नहीं लगी, बल्कि गोली उसके कान के बगल से निकल गई. उनका दावा है कि  गोली चलने की दहशत से मृतक नीचे गिर गया. जमीन पर बेसुध मिले मृतक को अस्पताल के डाक्टरों ने बाद में मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें-Driver Less Car: लुढ़कते हुए अचानक नहर में समा गई पार्किंग में खड़ी कार, चौंका देगा सीसीटीवी वीडियो

Advertisement

अब मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा कि शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पूर्व सरपंच के छोटे की मौत का कारण हार्ट अटैक है. एसपी ने कहा कि पीड़ित पक्ष की शंका का समाधान के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट में खुलासा होगा कि मौत की असल वजह क्या है. फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

ये भी पढ़ें-Woman Shot: महिला ने छेड़खानी का किया विरोध में आरोपी मार दी गोली, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: 'रातभर बिगड़ती रही तबीयत फिर...' प्रतीक की मौत पर बड़ा खुलासा! | Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article