छत्तीसगढ़ में माओवाद लगभग खत्म; डिप्टी CM विजय शर्मा ने बताया- कैसे संभव हुए सटीक ऑपरेशन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि राज्य में 99% माओवाद खत्म हो चुका है. 2026 तक पूर्ण समाप्ति का लक्ष्य तय.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
छत्तीसगढ़ में माओवाद के खात्मे पर डिप्टी CM विजय शर्मा

Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने माओवाद के खिलाफ चल रहे अभियान को लेकर एक विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की रणनीति, अब तक की प्रगति और भविष्य के लक्ष्य साझा किए. उन्होंने कहा कि राज्य में माओवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक बढ़त मिली है और वर्तमान में यह समस्या लगभग समाप्ति के कगार पर है. डिप्टी सीएम ने कहा नक्सलवाद के किले को तोड़ने वाले Cobra कमांडो, CRPF, DRG और छत्तीसगढ़ पुलिस को सैल्यूट!

जनवरी 2024 की बैठक से रखी गई अभियान की नींव

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि माओवाद के खिलाफ इस बड़े अभियान की नींव जनवरी 2024 में हुई एक अहम बैठक में रखी गई थी. इस बैठक में CRPF, BSF समेत सभी केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट रोडमैप दिया गया, ताकि समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

31 मार्च 2026 तक माओवाद खत्म करने का लक्ष्य

शर्मा ने कहा कि 24 अगस्त 2024 तक सभी एजेंसियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, जिसके बाद 31 मार्च 2026 तक माओवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया गया. इस रणनीति में “मल्टी-डायमेंशनल अप्रोच” अपनाई गई है, जिसमें केवल सुरक्षा कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सामाजिक और विकासात्मक पहलों को भी समान रूप से महत्व दिया गया.

Advertisement

बस्तर की जनता और सुरक्षाबलों को दिया श्रेय

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय बस्तर की जनता को जाता है, जिन्होंने माओवाद को स्वीकार करना छोड़ दिया और शांति का रास्ता चुना. उन्होंने सुरक्षाबलों के साहस और बलिदान की भी सराहना करते हुए कहा कि इंटेलिजेंस सिस्टम के अपग्रेड होने से सटीक और प्रभावी ऑपरेशन संभव हो सके हैं.

संवाद और पुनर्वास से बदली तस्वीर

विजय शर्मा ने बताया कि नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर जैसे माओ प्रभावित इलाकों में समाज के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद किया गया. इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यधारा में लौटते हुए पुनर्वास का रास्ता चुना. एक अक्टूबर 2025 को 210 लोगों ने पुनर्वास स्वीकार किया.

Advertisement

99 प्रतिशत माओवाद खत्म होने का दावा

उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों और स्थानीय भाषाओं में सूचना प्रसारण से सामाजिक बदलाव आया है. वर्तमान स्थिति में छत्तीसगढ़ में लगभग 99 प्रतिशत माओवाद खत्म हो चुका है और बचे हुए सक्रिय कैडर बेहद सीमित हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की स्थिति में नहीं हैं.

यह भी पढ़ें : ओडिशा बना नक्सल-मुक्त, 156 माओवादी ढेर या सरेंडर; NDTV एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ADG संजीव पांडा का दावा

यह भी पढ़ें : Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को 370 नई एम्बुलेंस, CM साय ने दिखाई हरी झंडी; शहर में 15 और गांव में 30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा

यह भी पढ़ें : School Chale Hum Abhiyan: एमपी में 1 अप्रैल से नया शिक्षण सत्र; ‘स्कूल चलें हम' अभियान शुरू, इस बार ये है खास

Advertisement
Featured Video Of The Day
Amit Shah Lok Sabha Speech: संसद में बड़ा ऐलान, अमित शाह की शपथ 'नक्सल मुक्त भारत' | NDTV India