विज्ञापन

बारिश के मौसम में घर में क्यों आते हैं कनखजूरे? इन्हें कैसे भगाएं, जानिए आसान ट्रिक्स

Ways to Get Rid of Centipedes: बारिश में नमी और सीलन के कारण कनखजूरे घरों में आ जाते हैं. नमक, कपूर, नीम का तेल और सिरका जैसे घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें घर दूर रखा जा सकता है. इसके अलावा घर में साफ सफाई जरूरी है.

बारिश के मौसम में घर में क्यों आते हैं कनखजूरे? इन्हें कैसे भगाएं, जानिए आसान ट्रिक्स
ndtv

बारिश के मौसम में घर में कनखजूरे दिखना आम बात है. लगातार नमी, सीलन और अंधेरे कोने इन्हें घर के अंदर आने के लिए आकर्षित करते हैं. हालांकि कनखजूरे छोटे कीड़ों को खाकर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. लेकिन अगर ये बाथरूम, किचन या बेडरूम तक पहुंच जाएं तो परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर इन्हें घर से दूर रखा जा सकता है.

बारिश में क्यों बढ़ जाता है कनखजूरों का आना

बरसात के दौरान घरों में नमी और गीलापन बढ़ जाता है. कनखजूरे ऐसी ही नम और ठंडी जगहों की तलाश में घर के अंदर आ जाते हैं. इसलिए बाथरूम, किचन और दीवारों की दरारों में ये ज्यादा नजर आते हैं.

इन आसान घरेलू उपायों से रखें दूर

घर की दरारों और कोनों में नमक छिड़कने से नमी कम होती है. कपूर या नीम के तेल की तेज गंध भी कनखजूरों को दूर रखने में मदद कर सकती है. वहीं सिरका और नींबू के मिश्रण का स्प्रे करने से भी ये जगह छोड़ देते हैं.

यह भी पढ़ें: एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

घर की सफाई का रखें खास ध्यान

कनखजूरों से बचने के लिए घर को सूखा और साफ रखना सबसे जरूरी है. बाथरूम और किचन में पानी जमा न होने दें, दीवारों की दरारें भर दें और नियमित रूप से पोछा लगाएं. इससे इनके छिपने की जगह कम हो जाती है.

अगर कनखजूरा काट ले तो क्या करें

कनखजूरे का काटना आमतौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन इससे दर्द, सूजन या एलर्जी हो सकती है. ऐसी स्थिति में प्रभावित जगह को साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं. अगर तेज दर्द, सूजन या एलर्जी बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Sink Cleaning Tips: चिकना और गंदा हो गया आपके किचन का सिंक? अपनाएं ये 4 आसान तरीके, हो जाएगा चकाचक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Centipedes, Millipede, Kankhajura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com