क्या आपको बार-बार उबासी आती रहती हैं या हर समय बॉडी थकी-थकी महसूस होती है? अगर हां, तो इसे आम समझकर नजरअंदाज न करें. कई बार आम लगने वाली ये छोटी-छोटी परेशानियां बॉडी में किसी पोषक तत्व का संकेत भी हो सकती हैं. हाल ही में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में न्यूट्रिशनिस्ट ने ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं-
बार-बार उबासी और हर समय थकान क्यों होती है?
न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, अगर आपको दिनभर बार-बार उबासी आती रहती है, तो इसकी वजह शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. इसके लिए सबसे पहले अपनी नींद पूरी करें, दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत पड़े तो हीमोग्लोबिन (Hb) की जांच करवाएं.
वहीं, अगर बिना ज्यादा काम किए भी हर समय थकान रहती है, तो यह विटामिन D की कमी का संकेत हो सकता है. इस कमी को दूर करने के लिए रोज कम से कम 15 से 20 मिनट धूप में बैठें. अगर फिर भी आपको इस तरह की दिक्कत महसूस होती है, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन D के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.
मुंह से बदबू आने का क्या है मतलब?कभी-कभी मुंह से हल्की स्मेल आना आम बात है. हालांकि, अगर रोज ब्रश करने के बाद भी मुंह से बदबू आती है, तो इसका कारण पेट या खराब गट हेल्थ हो सकती है. इस कंडीशन में न्यूट्रिशनिस्ट दही जैसे प्रोबायोटिक फूड खाने की सलाह देती हैं. इसके साथ ही ब्रश करते समय जीभ की अच्छी तरह सफाई करें.
कानों में सीटी जैसी आवाज सुनाई देनाअगर आपको कुछ समय से का कानों में लगातार सीटी जैसी आवाज महसूस हो रही है, तो बिना समय गवाए एक बार अपना ब्लड प्रेशर चेक करवा लें. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, ये हाई ब्लड प्रेशर का साइन हो सकता है. इस कंडीशन में नमक और ज्यादा चाय-कॉफी पीने से बचें.
हेयर फॉलअगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. ऐसे में आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, चना और गुड़ खाएं. इसके साथ ही विटामिन C वाली चीजें जैसे आंवला और संतरा भी खाएं. विटामिन सी बॉडी में आयरन को अच्छी तरह अवशोषित करने में मदद करता है.
पैरों में सूजन या ऐंठन रहनाअगर आपके पैरों में बार-बार सूजन रहती है, तो सबसे पहले अपने खाने में नमक की मात्रा को कम कर दें. इसके साथ ही पैरों को थोड़ी ऊंचाई पर रखकर आराम करें. अगर फिर भी इस तरह की परेशानी बनी रहे, तो एक बार डॉक्टर से मिलकर दिल या किडनी का टेस्ट जरूर करवाएं.
वहीं, अगर रात में पैरों में ऐंठन आती है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है. इसके लिए कद्दू के बीज या बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है.
हाथों की उंगलियां सुन्न पड़नाअगर आपके हाथों की उंगलियां बार-बार सुन्न पड़ जाती हैं, तो ये विटामिन B12 की कमी हो सकती है. ऐसे में B12 की जांच करवाएं. इस कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, दही या फोर्टिफाइड फूड को शामिल कर सकते हैं.
बार-बार सिरदर्द होनाअगर बार-बार सिरदर्द होता है, तो हो सकता है कि शरीर में पानी की कमी हो. इसलिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और जरूरत हो तो इलेक्ट्रोलाइट्स भी लें.
बार-बार मीठा खाने का मन होनाअगर बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो यह मैग्नीशियम की कमी का संकेत हो सकता है. इसके लिए अपनी डाइट में प्रोटीन और मैग्नीशियम वाले फूड शामिल करें.
मसूड़ों से खून आनाअगर मसूड़ों से खून आता है, तो विटामिन C की कमी हो सकती है. इस कमी को दूर करने के लिए आंवला, नींबू, संतरा जैसी चीजें खाएं. इसके साथ ही रोज फ्लॉस करें.
न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, बॉडी में नजर आ रहे छोटे-छोटे साइन ज्यादातर मामलों में बड़ी परेशानी की वजह से नहीं होते हैं. लेकिन इन्हें हल्के में लेना भी सही नहीं है. अपनी बॉडी में हो रहे बदलावों पर नजर रखें. अगर आपको परेशानी लगातार नजर आए, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें- बच्चों को झूठ बोलने से रोकने के लिए क्या करें? Parenting Coach ने बताया सबसे आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं