विज्ञापन

Red Flags in a Relationship: आपको कैसे पता चलेगा कि आपका रिश्ता टॉक्सिक है?

Is Your Relationship Toxic: कई बार तो मैरिड लाइफ से पहले ही लव रिलेशन, टॉक्सिक रिलेशन में तबदील होने लगता है. अक्‍सर ऐसा होता है तो हम इसे नजरअंदाज करते जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो कैसे जानें कि रिलेशन टॉक्सिक हो रहा है.

Red Flags in a Relationship: आपको कैसे पता चलेगा कि आपका रिश्ता टॉक्सिक है?
4 Signs You're in a Toxic Relationship

Is Your Relationship Toxic: रिश्ते बनाना आसान होता है, लेकिन निभाना उतना ही मुश्किल होता है. जब रिश्‍ते में समय बढ़ता है तो कई बार पार्टनर को एक-दूसरे की कमी इतनी ज्‍यादा दिखने लगती है कि लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं. रिश्ते हद से ज्यादा टॉक्सिक होते जाते हैं, जो लाइफ को स्ट्रेसफुल बना देते हैं. कई बार तो मैरिड लाइफ से पहले ही लव रिलेशन, टॉक्सिक रिलेशन में तबदील होने लगता है. अक्‍सर ऐसा होता है तो हम इसे नजरअंदाज करते जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो कैसे जानें कि रिलेशन टॉक्सिक हो रहा है.

Signs that you are in a toxic relationship.

Signs that you are in a toxic relationship.

Toxic Relationship में पार्टनर से मिलते हैं ये संकेत

बातचीत से समझें: अगर पार्टनर आपसे ठीक से बात नहीं कर रहा, हमेशा उखड़ा-उखड़ा स्‍वभाव दिखाता है, आपकी इज्जत नहीं करता है, तो समझ जाइए कि ये रिश्ता आपके लिए ठीक नहीं है. कई बार इन बातों को नजरअंदाज करने से यह समस्‍या बढ़ जाती है और नौबत गाली-गलौच से बात करने तक पहुंच जाती है. 

सपोर्ट नहीं करना: अगर पार्टनर किसी भी तरह से आपको सपोर्ट नहीं करता है और हर बार झगड़ों का कारण ढूढ़ता है, तो ये भी टॉक्सिक रिलेशनशिप का साइन हो सकता है. घर या ऑफिस के काम, परिवार की बात आदि में एक-दूसरे को सपोर्ट ना करना रिलेशनशिप के खराब होने की शुरुआत हो सकता है.  

लड़ाई-झगड़ा: अगर आप और आपके पार्टनर के बीच हर बात पर तीखी नोकझोंक होने लगी हो, छोटी बातों पर भी लड़ने लगे हों, घर के अलावा बाहर भी लड़ाई हो जाती हो, तो आप दोनों के बीच आपसी समझ की बहुत कमी है. आम तौर पर ऐसा रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता है.

टॉक्सिक रिलेशन से कैसे बचें?

टॉक्सिक रिश्ते से बाहर आने के लिए किसी भी प्रकार के समाजिक दबाव, बदनामी या डर को निकाल दें. पार्टनर से बात करें. अगर आप दोनों की बातचीत ना हो सके तो किसी ऐसी की मदद लें जो आप दोनों के करीब हो. अगर आपको यह महसूस होता है कि रिश्ते को एक और मौका देना चाहिए तो काउंसलर की मदद लेने से संकोच ना करें.

प्रस्तुति आरती मिश्रा

इसे भी पढ़ें: Doctor Tips: क्या डायबिटीज रिवर्सल संभव है? डॉक्टर से जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com