Valentines Week Full Calendar 2026: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है और इसकी सबसे बड़ी वजह है वैलेंटाइन वीक. हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाले इस पूरे हफ्ते में लोग अपने प्यार को सेलिब्रेट करते हैं. दुनिया भर में कपल्स, दोस्त और कई बार परिवार के लोग भी इस हफ्ते के ज़रिए अपने रिश्तों को खास बनाते हैं. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भरोसे, अपनापन, दोस्ती और इमोशनल बॉन्डिंग से भरा हुआ समय होता है. हर दिन का अपना अलग मतलब और एहसास होता है.
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक हफ्ता प्यार को डेडिकेट होता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है. इसकी शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है. इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे (Promiss Day), हग डे (Hug Day) और किस डे आता है. आखिर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, जो इस पूरे हफ्ते का सबसे खास दिन होता है.
Valentine's Week List 2026: जानें किस दिन क्या है और कैसे करें सेलिब्रेट
रोज़ डे (Rose Day) – 7 फरवरी 2026
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत महकते हुए गुलाबों से होती है. इस दिन आप बिना कुछ कहे अपने दिल की बात कह सकते हैं.
कैसे मनाएं रोज़ डे : ज़रूरी नहीं कि आप सिर्फ लाल गुलाब ही दें. अगर आप किसी से दोस्ती की शुरुआत करना चाहते हैं, तो पीला गुलाब (Yellow Rose) दें. किसी की खूबसूरती या दोस्ती की सराहना करनी हो, तो गुलाबी (Pink Rose) बेस्ट है. अपने पार्टनर को सुबह-सुबह एक प्यारा सा गुलाब सरप्राइज के तौर पर देकर उनके दिन की शुरुआत खुशनुमा बनाएं.
प्रपोज डे (Propose Day) – 8 फरवरी 2026
यह दिन उनके लिए है जो किसी खास को अपने दिल का हाल बताना चाहते हैं या अपने मौजूदा रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं.
कैसे मनाएं प्रपोज डे : अगर आप प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो कोई ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के लिए यादगार हो. एक सिंपल कैंडललाइट डिनर या वॉक के दौरान अपने सच्चे जज्बात बयां करें. याद रखें, दिखावे से ज्यादा आपकी सादगी और सच्चाई मायने रखती है.
Also Read: Valentine Special: वैलेंटाइन डे पर ऐसा क्या पहननें कि आप पर ठहर जाए सबकी नजर
चॉकलेट डे (Chocolate Day) – 9 फरवरी 2026
रिश्तों की कड़वाहट दूर करने और मिठास घोलने के लिए चॉकलेट से बेहतर कुछ नहीं.
कैसे मनाएं चॉकलेट डे: अपने पार्टनर की पसंद की चॉकलेट का एक बॉक्स लें. आप चाहें तो एक कस्टमाइज्ड चॉकलेट बास्केट भी बनवा सकते हैं. अगर आप साथ हैं, तो साथ बैठकर अपनी फेवरेट फिल्म देखते हुए चॉकलेट एन्जॉय करना एक बेहतरीन डेट आईडिया हो सकता है.
टेडी डे (Teddy Day) – 10 फरवरी 2026
सॉफ्ट टॉयज सिर्फ खिलौने नहीं, बल्कि केयर और इमोशनल सपोर्ट का एहसास दिलाते हैं.
कैसे मनाएं टेडी डे: एक प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट करें जिसे देखकर आपके पार्टनर को आपकी याद आए. यह तोहफा बताता है कि जब आप पास नहीं होंगे, तब भी आपका प्यार उनके साथ है. इसे और खास बनाने के लिए टेडी के साथ एक छोटा सा हाथ से लिखा नोट (Handwritten Note) भी रखें.
प्रॉमिस डे (Promise Day) – 11 फरवरी 2026
यह दिन दिखावे का नहीं, बल्कि भरोसे का है. एक मजबूत रिश्ते की नींव वादों पर टिकी होती है.
कैसे मनाएं प्रॉमिस डे: इस दिन एक-दूसरे से कोई ऐसा वादा करें जिसे आप वाकई निभा सकें. जैसे- "मैं हमेशा तुम्हारी बात सुनूंगा" या "मुश्किल वक्त में हम साथ रहेंगे." छोटे-छोटे सच्चे वादे महंगे तोहफों से कहीं ज्यादा कीमती होते हैं.
हग डे (Hug Day) – 12 फरवरी 2026
कभी-कभी जो बातें शब्द नहीं कह पाते, वो एक जादू की झप्पी कह देती है. यह दिन इमोशनल बॉन्डिंग को मजबूत करने का है.
कैसे मनाएं हग डे : अपने पार्टनर को एक सुकून भरा हग (गले लगाना) दें. यह उन्हें सुरक्षित और खास महसूस कराता है. यह दिन एहसास कराता है कि आप हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं.
किस डे (Kiss Day) – 13 फरवरी 2026
वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन प्यार की नजदीकियों और अटूट रिश्ते का प्रतीक है.
कैसे मनाएं किस डे : यह दिन अपने पार्टनर के प्रति सम्मान और गहरा प्यार दिखाने का है. एक प्यारा सा माथे पर किस (Forehead kiss) भी सुरक्षा और आदर का बहुत बड़ा संदेश देता है.
वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) – 14 फरवरी 2026
पूरे हफ्ते का ग्रैंड फिनाले! यह दिन प्यार के जश्न का है.
कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे : इस दिन को यादगार बनाने के लिए पूरा दिन साथ बिताएं. आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, साथ में कुकिंग कर सकते हैं या बस एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं. एक-दूसरे को प्यारे गिफ्ट्स दें और अब तक के सफर की यादें ताज़ा करें.