विज्ञापन

हाथ, कंधे और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए करें ये पावरफुल योगासन

Utthita Padmasana Karne ke Fayde: उत्थित पद्मासन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. ये हाथ और कंधों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इसे करने से दिमाग की एकाग्रता (Concentration Power) भी सुधरती है.

हाथ, कंधे और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए करें ये पावरफुल योगासन
Utthita Padmasana Karne ke Fayde
IANS

Utthita Padmasana Karne ke Fayde: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने का आसान उपाय योगासन में छुपा है. योग न केवल शरीर बल्कि मन को भी संतुलित और स्वस्थ रखता है. इन्हीं में से एक है उत्थित पद्मासन, जिसका रोजाना थोड़ा अभ्यास भी कई स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits) दे सकता है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने उत्थित पद्मासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. मंत्रालय के अनुसार, योग अनुशासन (Discipline) और शारीरिक-मानसिक सामर्थ्य का श्रेष्ठ मार्ग है. उत्थित पद्मासन का नियमित अभ्यास शरीर का संतुलन बेहतर करता है, एकाग्रता (Concentration) बढ़ाता है और आंतरिक ऊर्जा (Internal Energy) को जागृत करता है.

क्या है उत्थित पद्मासन? (Kya Hai Utthita Padmasana)

यह आसन पद्मासन की स्थिति में हाथों के बल पूरे शरीर को जमीन से ऊपर उठाने वाली एक शक्तिशाली योग मुद्रा है. यह हाथों, कंधों, कोर और शरीर की समग्र ताकत को बढ़ाता है.


उत्थित पद्मासन करने की विधि (Utthita Padmasana Karne ka sahi tareeka)

  1. सबसे पहले पद्मासन में बैठें.
  2. एक पैर दूसरी जांघ पर और दूसरा पैर पहली जांघ पर रखें.
  3. दोनों हाथों को शरीर के पास जमीन पर रखें, हथेलियां नीचे की ओर.
  4. गहरी सांस लेकर हाथों पर पूरा भार डालें और शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं.
  5. गर्दन और सिर सीधा रखें, नजर सामने या थोड़ा नीचे की ओर.
  6. जितना संभव हो उतने समय तक मुद्रा में बने रहें और सांस सामान्य रखें.
  7. धीरे-धीरे वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं.

Yeh Bhi Dekhein: पाचन तंत्र को पहुंचाता है फायदा फाइबर से भरपूर हरा चना, अपच और कब्ज से दिलाता है राहत

उत्थित पद्मासन करने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? (Utthita Padmasana Ke Fayde)

1. मांसपेशियों को मजबूती

  • यह हाथों, कलाइयों, कंधों और कोर मसल्स को बेहद मजबूत बनाता है.
  • पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है और कब्ज से राहत मिलती है.

2. मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव

  • संतुलन की क्षमता बढ़ती है.
  • दिमाग में एकाग्रता आती है और तनाव कम होता है.

3. रक्त संचार व ऊर्जा प्रवाह में सुधार

  • नियमित अभ्यास से छाती, कंधों और हाथों में रक्त संचार बेहतर होता है.
  • मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में प्राण ऊर्जा का प्रवाह सुचारू रहता है.

4. छात्रों के लिए लाभकारी

लगातार अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, जो पढ़ाई में विशेष रूप से सहायक है.

उत्थित पद्मासन से जुड़ी सावधानियां (Rakhein Ye Saavdhaniyaan)

घुटने, कूल्हे या कलाई में दर्द या चोट होने पर आसन करने से पहले डॉक्टर या योग गुरु से सलाह लें.

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com