- बढ़े हुए यूरिक एसिड से हर कोई परेशान है.
- यह आयुर्वेदिक नुस्खा कर देगा कंट्रोल में.
- बस पीना शुरू कर दें यह जूस.
Benefits Of Bel Sharbat: बेल का शरबत (Bel juice) शरीर को ठंडा तो रखता ही है, ये शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है. बेल में औषधीय गुण (Medicinal properties in Bel) भी होते हैं जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं. यूरिक एसिड की समस्या में भी बेल का शरबत काफी फायदा पहुंचाता है. शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाने से यूरिक एसिड की समस्या होती है, बेल का शरबत प्यूरीन को कम करने का काम करता है. आइए जानते हैं कि बेल का शरबत किस तरह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है.
40 की उम्र में चाहिए 24 वाला निखार ? पानी पीने के ये 4 नियम याद रखें
यूरिक एसिड को बाहर निकाले
बेल का शरबत बॉडी को डिटॉक्स करने का काम करता है. ये यूरिन के जरिए बॉडी से यूरिक एसिड को बाहर कर देता है. साथ ही शरीर से दूसरे जहरीले पदार्थों को भी बाहर निकालता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बढ़ता है प्रोटीन का अवशोषण
बेल का शरबत प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, इसके सेवन से आपके शरीर में प्रोटीन का अवशोषण बढ़ जाता है.
डाइजेशन बनाए मजबूत
बेल का जूस पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. ये आंतों के काम करने की क्षमता सुधारता है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया मे सुधार होता है. दस्त को रोकने में भी बेल का शरबत कारगर होता है.

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
बेल का शरबत लिपिड प्रोफाइल और ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है, जो बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता.
कैंसर के जोखिम को करें कम
बेल में एंटी फंगल गुण होते हैं ऐसे में ये फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने में भी मददगार साबित होता है. बेल में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होता है, जो कैंसर के खतरे को भी कम करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं