विज्ञापन

Gharelu Nuskhe: पीरियड में बहुत ज्यादा पेट दर्द करे तो क्या करें? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

How Can I Relieve Period Pain Fast: मासिक धर्म के दौरान कई महिलाओं में पेट और कमर में दर्द एक आम समस्या है, जिसे डिस्मेनोरिया कहते हैं. यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो जाता है कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना सबसे अच्छा तरीका होता है, ताकि बिना दवाइयों के आराम मिल सके. अगर आप भी मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर के दर्द से परेशान रहती हैं, तो इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं. 

Gharelu Nuskhe: पीरियड में बहुत ज्यादा पेट दर्द करे तो क्या करें? राहत के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
How can I reduce period pain at home?

How Can I Relieve Period Pain Fast: मासिक धर्म के दौरान कई महिलाओं में पेट और कमर में दर्द एक आम समस्या है, जिसे डिस्मेनोरिया कहते हैं. यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो जाता है कि रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना सबसे अच्छा तरीका होता है, ताकि बिना दवाइयों के आराम मिल सके. अगर आप भी मासिक धर्म के दौरान पेट और कमर के दर्द से परेशान रहती हैं, तो इन आसान और असरदार घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या करें?

लहसुन की चटनी: लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं. आप सुबह खाली पेट एक चम्मच लहसुन की चटनी ले सकती हैं, इससे पेट में ऐंठन और सूजन कम होती है. यह तरीका लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है और कई महिलाओं को फायदा भी मिला है.

एलोवेरा जेल का सेवन: मासिक धर्म शुरू होने से लगभग पांच दिन पहले रोजाना सुबह 15-20 ग्राम एलोवेरा जेल खाने से पेट की ऐंठन और मिजाज में बदलाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. एलोवेरा पेट की गड़बड़ी को भी कम करता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है.

गर्म पानी की थैली का इस्तेमाल: यह सबसे आसान और तुरंत राहत देने वाला उपाय है. अपने कमर या पेट पर गर्म पानी की थैली रखने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है और दर्द कुछ ही मिनटों में कम महसूस होने लगता है. इसे रोजाना 10-15 मिनट तक करने से काफी फायदा होता है.

मसाले और बीजों का मिश्रण: एक चम्मच (लगभग 5 ग्राम) मिश्रण जिसमें बराबर मात्रा में भुने हुए मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ के बीज हों, इसे दूध, छाछ या गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार लेना बहुत फायदेमंद होता है. यह पेट के ऐंठन को कम करता है और मसल्स को रिलैक्स करता है.

पर्याप्त आराम, योग और मेडिटेशन: मासिक धर्म के दौरान शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. हल्की-फुल्की योगाभ्यास और मेडिटेशन करने से दर्द कम होता है और मानसिक रूप से भी राहत मिलती है. यह उपाय सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है.

इसे भी पढ़ें: Bullet Train Project Delhi to Varanasi: चाय और नाश्ता खत्म नहीं होगा, जितनी देर में आप दिल्ली से वाराणसी होंगे, पर कैसे?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Period Ke Dard Ko Kaise Kam Kare, Period Me Pet Dard Ho To Kya Kare, Period Me Pet Dard Kyu Hota Hai, Period Me Pet Dard Ho To Konsi Tablet Use Kare, Period Me Kamar Dard Ho To Kya Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com