India's First Bullet Train: अब आप दिल्ली से प्रयागराज और वाराणसी सिर्फ और सिर्फ 3 घंटे में पहुंच जाएंगे. लग रहा है न सपना, लेकिन यह बिल्कुल सच है. बजट 2026-27 में घोषित 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर न केवल बड़े महानगरों को जोड़ेंगे, बल्कि अनुमान है कि देश के लगभग 40 से 50 प्रमुख बड़े शहर इंटीग्रेटेड हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क के दायरे में आएंगे. ये ट्रेनें औसतन हर 100-150 किमी पर ठहरेंगी. लिहाजा टियर-2 और टियर-3 शहर भी कनेक्ट हो जाएंगे.
इस ट्रेन के लिए आपको बस कुछ समय इंतेजार करना होगा क्योंकि यह ट्रेन न वंदे भारत होगी और न ही राजधानी पर स्पीड के मामले में यह सभी पीछे छोड़ देगी क्योंकि जितनी देर में आप अपना चाय और नाश्ता खत्म करेंगे उतनी देर में आप दिल्ली से कानपुर पहुंच जाएंगे. तो चलिए जानते हैं इस रूट पर कितने स्टेशन होंगे और आपका कितना समय बचेगा. चलिए जानते हैं.
रूट कैसा होगा?
- दिल्ली
- नोएडा सेक्टर-146
- अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jewar)
- मथुरा
- आगरा
- इतावा
- कन्नौज
- लखनऊ
- रायबरेली
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- वाराणसी
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले ये स्टेशन उत्तर भारत में कनेक्टिविटी को और भी मजबूत बनाएंगे, जिससे आवागमन और भी आसान हो जाएगा.
दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कब तक चालू हो जाएगी?
केंद्रीय बजट 2026 में दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई है. इस हाई स्पीड बुलेट ट्रेन को चालू करने का लक्ष्य 2029 तक का रखा गया है. वहीं, आपको बात दें हर घंटे इस ट्रेन की सेवा उपलब्ध रहने की योजना बनाई जा रही है, जिसका मतलब है पूरे दिन यात्रियों को इस सर्विस का मजा उठाने का मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: Winter Special: मूंग दाल का हलवा तो खाया ही होगा, क्या कभी इसके लड्डू ट्राई किए हैं? नोट करें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं