विज्ञापन

क्या आपके RO का रिजेक्टेड पानी सीधा नाली में जाता है? इन तरीकों से करें घर पर इस्तेमाल

RO Water Uses: आरपो से वेस्ट पानी पाइप से बाहर निकलता है, जो अक्सर नाली में बह जाता है और इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता. लेकिन ये तरीका ठीक नहीं है. इससे पानी और बिजली दोनों की बर्बादी है. इस आर्टिकल में जानें कैसे करें इस पानी का इस्तेमाल.

क्या आपके RO का रिजेक्टेड पानी सीधा नाली में जाता है? इन तरीकों से करें घर पर इस्तेमाल
RO Water: आरओ में पानी की बर्बादी कैसे कम करें? (AI Generated Image)

Ways to Reduce RO Water Wastage: आजकल हर घर में आरओ (RO) लगा पाया जाता है. इसकी मदद से घरों में शुद्ध और साफ पीने का पानी मिल पाता है. आरओ अब हर घर की जरूरत बन गया है. हालांकि RO में आपको साफ पानी तो मिल जाता है लेकिन इससे पानी की वेस्टेज भी खूब होती है. दिल्ली-नोएडा या दूसरे शहर जहां पानी की किल्लत रहती हैं, वहां आरओ से पानी की बर्बादी एक बड़ा संकट है. आरपो से वेस्ट पानी पाइप से बाहर निकलता है, जो अक्सर नाली में बह जाता है और इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता. लेकिन ये तरीका ठीक नहीं है, पानी को बचाना जरूरी है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप आरओ से होने वाले पानी के वेस्टेज को कम कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

RO के वेस्ट वाटर को इस तरह करें रियूज- (Here's How to Reuse RO Wastewater)

  • फर्श की सफाई करने में आप इस पानी का इस्तेमाल करें.
  • बर्तन साफ करने के ले आरओ का वेस्ट पानी यूज कर सकते हैं.
  •  कार धोने के लिए इसे यूज करें.
  • इस पानी को आप पौधों में डाल सकते हैं.
  • इस पानी से कपड़े भी धोए या खंगाले जा सकते हैं.
  • पानी को जमा कर रखें और इसे सब्जियों को धोएं. 

RO पानी की बर्बादी को कम करने के तरीके- (Ways to Reduce RO Water Wastage)

1. आरओ से निकल रहे रिजेक्ट पानी का रियूज

आरओ में लगे रिजेक्ट पानी के पाइप को आप किसी बड़े बर्तन या कंटेनर में जमा करें. इस तरह से आप पानी को स्टोर करके रख सकते हैं. इस पानी को आप घर के कामों जैसे बर्तन धोने, घर की सफाई करने या पौधों में डालने के लिए कर सकते हैं. बाथरूम में कपड़े धोने में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.  

2. बूस्टर पंप लगवाए-

अगर आपके इनपुट पानी का प्रेशर कम है, तो RO सिस्टम अधिक पानी बर्बाद करता है. एक बूस्टर पंप इसमें आपकी मदद कर सकता है. इससे आरओ की क्षमता बढेगी और कम पानी वेस्ट होगा.

3. रेगुलर मेंटेनेंस करें-

सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को समय-समय पर बदलने से मेम्ब्रेन जाम नहीं होती, जिससे बर्बाद होने वाले पानी की मात्रा को कम किया जा सकता है.

रिटेनिंग टैंक-

बर्बाद पानी को जमा कर उसे दोबारा से दूसरी जगह भेजने के लिए एक रिटेनिंग टैंक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

    ये भी पढ़ें- वॉशरूम टाइल में जम गई है पीली परत, हार्पिक नहीं, 5 रूपये का ये पाउडर कर देगा नए जैसा

    मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

    NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

    फॉलो करे:
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com