विज्ञापन

RO से निकलने वाला पानी फेंकना बंद करें! घर के इन 4 कामों में करें इस्तेमाल, बचेगा हजारों लीटर पानी

RO Waster Water Reuse: RO में पानी को प्यूरीफाई करने में बहुत सारा पानी वेस्ट होता है जो एक पाइप से बाहर निकलता है और सीधे नाली में जाता है. आज हम आपको बताएंगे 4 तरीके जिनमें आप RO से निकले इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं और हजारों लीटर पानी वेस्ट होने से बचा सकते हैं.

RO से निकलने वाला पानी फेंकना बंद करें! घर के इन 4 कामों में करें इस्तेमाल, बचेगा हजारों लीटर पानी
RO Waste Water Hacks: घर के इन कामों में आएगा बड़े काम. ( Image Credit-AI)

How to Use RO Waste Water: जल ही जीवन है, इसके बिना जीने की कल्पना करना ही नामुमकिन सा लगता है. प्यास लगते ही आपकी आंखें पानी की बोतल को ढूंढने लगती हैं. ये ना सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि गर्मी से राहत भी दिलाता है. आज के समय में हर घर में वॉटर प्यूरिफायर ( Water Purifier) RO लगा होता है. ये पीने वाले पानी को फिल्टर कर के उसे पीने लायक बनाता है. लेकिन इस प्यूरिफिकेशन के चक्कर में बहुत सारा पानी वेस्ट भी होता है. 

क्या आपको पता है कि RO 1 लीटर पानी को पीने लायक बनाने के लिए इससे ज्यादा पानी को वेस्ट कर देता है. मशीन में लगी पाइप से बहने वाला पानी को लोग सिंक में डाल देते हैं और उस से पानी निकलता रहता है, जो सीधे नाली में जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि ये पानी पूरी तरह से बेकार है तो आप गलत समझ रहे हैं. 

आप इस पानी को स्टोर कर के अपने घर के कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये पानी पीने लायक नहीं होता है, लेकिन रोजमर्रा के कामों में इसका इस्तेमाल आराम से किया जा सकता है. 

RO ने निकलने वाले पानी को कैसे करें इस्तेमाल (How to Use RO Waste Water)

पोंछा लगाने के लिए

RO से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल आप पोछा लगाने के लिए कर सकते हैं. पोछा लगाने में बहुत पानी वेस्ट होता है. उसके गंदा होने पर उसको बार-बार बदला जाता है. ऐसे में RO के पानी को एक बाल्टी में स्टोर कर लें और पोंछा लगाने के लिए इस पानी का इस्तेमाल करें. 

गाड़ी धोने

आप गाड़ी को धोने के लिए भी इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी को धोने के लिए काफी ज्यादा पानी की जरूरत होती है. ऐसे में RO से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल आप गाड़ियों को धोने में कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फेंक देते हैं AC से टपकने वाला पानी? जानिए इसके ऐसे इस्तेमाल जो बचाएंगे पैसा और मेहनत

टॉयलेट की सफाई 

RO के पानी का इस्तेमाल आप वॉशरूम को साफ करने में भीकर सकते हैं.

बर्तनों को धोने में

RO से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल आप बर्तनों को साफ करने में भी कर सकते हैं. इसके लिए पहले बर्तनों को अच्छे सा साफ कर के इस पानी से धोलें और फिर इसके बाद साफ पानी से साफ कर दें. ऐसा करने से पानी कम वेस्ट होगा. 
 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Use RO Waste Water, RO Water Reuse Ideas, 4 Ways To Use RO Waste Water, Ro Se Nikalne Wale Pani Ko Kaise Use Kare, Ro Se Nikalne Wala Pani Sahi Hota Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com