
शहनाज गिल का ये TikTok Video वायरल, 66 लाख से ज्यादा बार देखा गया
TikTok पर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज का दोस्त उसे चाइनीज़ बोल रहा है, जिसका जवाब एक्ट्रेस बड़े ही मज़ेदार तरीके से देती हैं. इस वीडियो को 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, शहनाज गिल पंजाब की सिंगर हैं और वो फिलहाल बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट भी हैं.
यह भी पढ़ें
कुत्ते ने खुद बनाया अपना TikTok Video, मोबाइल सामने रखकर दिए जबरदस्त पोज, 10 लाख बार देखा गया Video
Paras Chhabra ने Mahira Sharma के साथ अपने रिश्ते लेकर किया खुलासा, कहा- वह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है लेकिन...
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का सॉन्ग 'तेरे नाल' रिलीज, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी की जबरदस्त केमेस्ट्री- Video
TikTok वीडियो में शहनाज के साथ उनका दोस्त जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) है. दोनों की कई और मज़ेदार वीडियो भी टिकटॉक पर मौजूद हैं.
@jassyd20 #shehnaazgill#bigboss13#jassproductions#wesupportshehnaz#sydney#eventorganiser#throwback
♬ Chinese Lagti hai Shehnaz and Jass - jassyd20
बता दें, शहनाज ने साल 2015 में 'शिव दी किताब' सॉन्ग से डेब्यू किया था. वहीं, फिल्म में वो पहली बार शगुन मेहता और जॉर्डन संधु की फिल्म 'काला शाह काला' (Kala Shah Kala) में दिखी थीं. सना का जन्म चंडीगढ़ में 27 जनवरी, 1993 को हुआ.
वहीं, शहनाज गिल पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के साथ साल 2019 में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद काफी सुर्खियों में थीं. दरअसल, शहनाज गिल ने हिमांशी खुराना के गाने 'I Like It' के बारे में लाइव स्नैपचैट वीडियो बनाकर मज़ाक उड़ाया था. उसके बाद दोनों एक्ट्रेसेज़ के बीच मन-मुटाव बढ़ता गया.
गले में जंजीर लटका कर करते हैं एक्सरसाइज़, Video में देखें आसिम रियाज़ की फिटनेस का राज
आपको बताद दें, पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग 'येह बेबी' (Yeah Baby Song) आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने में शहनाज गिल भी थीं. अगर नहीं तो एक फिर देखिए गैरी संधु (Garry Sandhu) का ये सॉन्ग.
पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग 'येह बेबी' (Yeah Baby Song), इसमें शहनाज गिल भी हैं.










