विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2017

वैलेंटाइन वीक, डे 4: Teddy day पर जानें इस आइकॉनिक स्टफ्ड खिलौने से जुड़े 3 दिलचस्प किस्से

Also Read in
वैलेंटाइन वीक, डे 4:  Teddy day पर जानें इस आइकॉनिक स्टफ्ड खिलौने से जुड़े 3 दिलचस्प किस्से
टेडी डे पर केवल लड़कियां नहीं, बच्चों को भी दें यह स्टफ्ड खिलौना
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन को टेडी डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लव कपल्स, खासतौर पर, युवा जोड़े एक दूसरे को स्टफ्ड टॉय गिफ्ट करते हैं. इस दिन को बाजार के लिहाज से भी बड़ा माना जाता है. ऑनलाइन साइट्स से लेकर गिफ्ट शॉप्स तक ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट और स्टफ्ड खिलौनों जैसे लोकप्रिय गिफ्ट आइटम्स के साथ तैयार रहते हैं. 

लेकिन आप टेडी बियर के बारे में कितनी बात जानते हैं? आखिर क्यों इन्हें टेडी बियर कहा जाता है? 

1. अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया टेडी बियर नाम
theodore roosevelt

नेशनल पार्क सर्विस के मुताबिक, जब पूर्व राष्ट्रपति रूज़वेल्ट- अमेरिका के युवा राष्ट्रपति- 14 नवंबर, 1902 को मिसिसिपी में शिकार पर गए तो उनके सहायक होल्ट कोलीर ने एक काले रंग के भालू को पेड़ से बांध दिया. हालांकि, रूज़वेल्ट ने यह कहकर उस भालू को शूट करने से इंकार कर दिया कि ऐसा करना गलत होगा क्योंकि एक बंधे हुए और तड़पते हुए जानवर को मारना शि‍कार के नि‍यमों के खि‍लाफ है. थियोडोर रूजवेल्ट का निकनेम 'टेडी' था. इनके ही नाम पर टेडी बियर का नाम रखा गया. 

2. पहली बार द वॉशिंगटन पोस्ट में छपा कार्टून
roosevelt wp cartoon

तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट के भालू का शिकार करने से इंकार करने की खबर आग की तरह फैल गई. राजनीतिक मामलों पर कार्टून बनाने वाले आर्टिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने इस घटना पर आधारित एक तस्वीर बनाई, जो 16 नवंबर, 1902 को द वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में छपी. 


3.मॉरि‍स मि‍चटॉम ने बनाया पहला टेडी बियर
first teddy bear

अखबार में छपा बैरीमैन का कार्टून देख मॉरि‍स मि‍चटॉम उस तस्वीर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी पत्नी रोज के साथ मिलकर भालू की आकार में एक स्टफ्ड खिलौना बनाने की सोची. मॉरि‍स मि‍चटॉम इस खिलौने का नाम 'टेडी बियर' रखा. तत्कालीन राष्ट्रपति रूजवेल्ट की अनुमति के बाद मॉरि‍स ने बड़े पैनाने पर इस खिलौने का प्रोडक्शन किया और देखते ही देखते वह काफी लोकप्रिय हो गया. इसके बाद उन्होंने 'आईडियल टॉय कंपनी' खोली. यह वहीं कंपनी है जिसने रयूबिक क्यूब का आविष्कार किया था. 
  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Valentine Week, Teddy Day, Stuffed Bear, Theodore 'Teddy' Roosevelt, Clifford Berryman, Morris Mitchom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com