आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. धूप में ज्यादा बाहर निकलने से स्किन पर डार्क स्पॉट्स दिखने लगता है. कई बार चेहरे या शरीर पर दिखाई देने वाले काले धब्बे पिग्मेंटेशन की वजह से भी हो सकते हैं, जिसे लोग अक्सर टैनिंग समझ लेते हैं. टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, लोग टैनिंग और पिग्मेंटेशन को एक ही समझ लेते हैं, जबकि दोनों अलग-अलग समस्याएं हैं. चलिए आपको बताते हैं स्किन पर टैनिंग है या काले धब्बे कैसे पता लगाएं.
टैनिंग या काले धब्बे?
टैनिंग धूप की यूवी किरणों से बचाव करने का एक नेचुरल तरीका है. जब यूवी किरणें त्वचा पर पड़ती हैं, तो मेलेनिन त्वचा की अंदरूनी परतों को नुकसान से बचाने में मदद करता है. इसके कारण त्वचा उन हिस्सों में समान रूप से काली दिखने लगती है जो धूप के संपर्क में आते हैं. हालांकि, धूप में कम रहने से टैनिंग अपने आप धीरे-धीरे कम हो जाती है. वहीं, काले धब्बे यानी पिग्मेंटेशन सिर्फ धूप की वजह से नहीं होते. ये मुंहासों और उम्र के कारण भी हो सकते हैं. पिग्मेंटेशन अक्सर अपने आप ठीक नहीं होता, क्योंकि इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, मुंहासों के निशान या त्वचा को बार-बार होने वाली चोट जैसी वजहें हो सकती हैं.
टैनिंग क्या है?
टैनिंग धूप में ज्यादा रहने से होती है. ये चेहरे, गर्दन, बाजू या शरीर के उस हिस्से पर होती है, जो अक्सर खुला रहता है. टैनिंग सूरज की यूवी किरणों के कारण त्वचा से अधिक मात्रा में मेलेनिन बनने से होती है. हालांकि, टैनिंग समय के साथ सही हो जाती है. इसके लिए बस सही देखभाल की जरूरत होती है. घर से बाहर जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और कपड़े पूरे पहनें.
डार्क स्पॉट्स क्या हैं?
डार्क स्पॉट्स शरीर और चेहरे पर छोटे-छोटे गोल निशान होते हैं. ये मुंहासे ठीक होने के बाद बचे निशान, हार्मोनल बदलाव, चोट, बढ़ती उम्र या फंगल इन्फेक्शन के कारण हो सकते हैं. ये चेहरे या शरीर के पूरे हिस्से पर नहीं होते. ये किसी खास चोट या पिंपल वाली जगह पर ही दिखाई देते हैं और इन्हें ठीक होने में लंबा समय लगता है. डार्क स्पॉट्स को ठीक करने के लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और सही लाइफस्टाइल की जरूरत है.
यह भी पढ़ें:- बिना अलमारी के कपड़े कैसे रखें? जानिए बेडरूम में बिना वॉर्डरोब के कपड़े रखने के 5 आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं