हमारी स्किन सर्दियों में बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है. सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन वाले लोगों को ब्रेकआउट और पिंपल्स की समस्या होती है. इसके अलावा सर्दी की वजह से स्किन छिलने लग जाती है. कई बार ऐसा होने से दर्द महसूस होता है और ज्यादा ड्राइनेस होने पर तो खून भी निकल आता है. इसलिए विंटर सीजन में स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. मॉइस्चराइजिंग, टोनिंग करने के लिए आप ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को मुलायम बनाने की कोशिश करते हैं. कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स ऐसा करने में आपकी मदद भी करते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जो नेचुरली आपके स्किन को सर्दियों में सॉफ्ट और हेल्दी बनाये रखने में आपकी मदद करेंगे और सर्दियों में स्किन के फटने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे.

शहद
शहद में मॉश्चराइजिंग की क्वालिटी होती है. यही वजह है कि शहद का इस्तेमाल बाजार में मिलने वाली कई क्रीम और लोशन में किया जाता है. शहद में मौजूद एंजाइम स्किन की गहराई तक जा कर इसे सॉफ्ट बनाते हैं. शहद ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है. शहद स्किन की ड्राइनेस को दूर करती है. इसीलिए रूखेपन के ट्रीटमेंट के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है. ड्राइनेस दूर करने के लिए आप एक कटोरी में शहद ले लें. अब उसमें कॉटन बॉल डिप करके अपने पूरे फेस और गर्दन पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक इसे लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो ले.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
एलोवेरा
स्किन केयर प्रोडक्ट्स में इन दिनों सबसे ज्यादा एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है. एलोवेरा म्यूकोपॉलिसेकेराइड का प्रोडक्शन करता है, जो स्किन के अंदर की नमी को लॉक करने में काफी मददगार है. एलोवेरा में मौजूद हाइड्रेटिंग क्वालिटी स्किन की ड्राइनेस को दूर करने का काम करती है. आप चाहें तो रेगुलरली मॉस्चराइजर के रूप में एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपकी स्किन पर किसी तरह के दाग धब्बे हैं तो चेहरे पर एलोवेरा लगाने से काफी फायदा मिलेगा. इसके अलावा आप रात को एलोवेरा लगाकर सो सकते हैं. रात भर आपके चेहरे पर लगा एलोवेरा किसी मास्क की तरह काम करेगा और सुबह चेहरा धोने के बाद आपको असर महसूस होगा.

Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
नारियल का तेल
नारियल का तेल ड्राई स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है. ये स्किन को हाइड्रेट रखने में हेल्प करता है. नारियल के तेल को डायरेक्टली चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने से चेहरे की ड्राइनेस कम होती है. अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप रात भर नारियल का तेल लगा सकते हैं. बेहतर रिजल्ट के लिए आप रोज फेस और गर्दन पर नारियल के तेल की एक पतली परत लगाएं. रात भर से लगा कर रखे और सुबह कॉटन से पोछ लें. अगर आप रात भर तेल लगाकर नहीं रखना चाहते तो दिन में किसी भी वक्त फेस पर नारियल का तेल अप्लाई करें और 30 मिनट बाद हटा दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं