विज्ञापन

हर कमरे में अलग AC लगाने की जरूरत खत्म! अब एक आउटडोर यूनिट से ठंडा होगा पूरा घर

अब हर कमरे में अलग AC लगाने की जरूरत नहीं. जानिए Mini Split AC सिस्टम कैसे काम करता है, इसके फायदे और बिजली बिल बचाने का तरीका.

हर कमरे में अलग AC लगाने की जरूरत खत्म! अब एक आउटडोर यूनिट से ठंडा होगा पूरा घर
Mini Split AC क्या है? एक यूनिट से पूरे घर को ठंडा करने का नया तरीका
Image Credit: daikin.com

गर्मी शुरू होते ही घर का हर कमरा ठंडा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है… लेकिन अब एक नया समाधान आ गया है. जिस कमरे में AC लगा हो, वहीं राहत मिलती है और बाकी कमरे फिर भी गर्म बने रहते हैं. ऐसे में कई लोग हर कमरे में अलग-अलग AC लगाने का सोचते हैं, लेकिन इसके साथ बढ़ता है भारी बिजली बिल, ज्यादा मेंटेनेंस और घर के बाहर लटकती कई आउटडोर यूनिट्स की झंझट.

अब इसी परेशानी का एक नया हल मिल गया है, जो तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसमें सिर्फ एक आउटडोर यूनिट पूरे घर के कई कमरों को ठंडा कर सकती है. खास बात यह है कि इसमें हर कमरे का तापमान अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकता है. इसी सिस्टम को मिनी स्प्लिट एसी (Mini Split AC) कहा जाता है, जो अब बड़े घरों और मॉडर्न अपार्टमेंट्स में तेजी से जगह बना रहा है.

क्या होता है Mini Split AC सिस्टम?

अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने अपनी बेबसाइट पर इसका ज‍िक्र करते हुए जानकारी दी है और इसके बारे में बताया है. नाम सुनकर भले लगे कि यह कोई छोटा AC होगा, लेकिन असल में इसकी ताकत काफी बड़ी होती है. मिनी स्प्लिट AC भी सामान्य स्प्लिट AC की तरह ही काम करता है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फर्क इसकी मल्टी जोन कूलिंंग टेक्नोलॉजी होती है.

साधारण स्प्लिट AC में एक आउटडोर यूनिट सिर्फ एक इनडोर यूनिट को सपोर्ट करती है. वहीं मिनी स्प्लिट AC में एक ही आउटडोर यूनिट कई इनडोर यूनिट्स को चला सकती है. यानी घर के अलग-अलग कमरों में अलग-अलग इनडोर यूनिट्स लगाकर पूरे घर को ठंडा किया जा सकता है.

हर कमरे का अलग टेम्परेचर कंट्रोल

इस सिस्टम की सबसे खास बात यह है कि हर कमरे को अलग तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है. मान लीजिए एक कमरे में किसी को ज्यादा ठंडक चाहिए और दूसरे कमरे में कम, तो दोनों जगह अलग-अलग तापमान सेट किया जा सकता है. यही वजह है कि इसे मल्टी जोन कूलिंग सिस्टम भी कहा जाता है.

Mini Split AC

Mini Split AC | Ductless Mini-Split Air Conditioners. Photo Credit: Image Credit: daikin.com

कम बिजली बिल और कम झंझट

अमेरिकी ऊर्जा विभाग के अनुसार मिनीस्प्लिट AC में डक्ट (नलियां) नहीं होतीं, इसलिए इसमें ऊर्जा की बर्बादी नहीं होती. पारंपरिक सेंट्रल AC सिस्टम में डक्ट के कारण 30% तक ऊर्जा खर्च बेकार हो सकती है, जबकि मिनीस्प्लिट में यह नुकसान नहीं होता, जिससे बिजली की बचत होती है.

 अगर किसी घर में 4 अलग-अलग स्प्लिट AC लगे हों, तो जाहिर है कि 4 आउटडोर यूनिट्स भी लगानी पड़ती हैं. इससे बिजली की खपत भी बढ़ती है और बाहर काफी जगह भी घिर जाती है. मिनी स्प्लिट AC सिस्टम में एक बड़ी आउटडोर यूनिट कई कमरों को संभाल लेती है, जिससे बिजली खर्च कम हो सकता है और घर का बाहरी हिस्सा भी ज्यादा भरा-भरा नहीं लगता.

छोटा आकार और लचीला इस्तेमाल (Compact & Flexible Design) : 

मिनीस्प्लिट AC आकार में छोटे और इस्तेमाल में काफी लचीले होते हैं. इनमें ज़ोनिंग की सुविधा होती है, यानी आप अलग-अलग कमरों को अलग-अलग ठंडा कर सकते हैं. कुछ मॉडल में एक ही आउटडोर यूनिट के साथ चार तक इनडोर यूनिट्स जोड़ी जा सकती हैं, जिससे जरूरत के हिसाब से अलग-अलग हिस्सों को ठंडा रखना आसान हो जाता है.

आसान इंस्टॉलेशन (Easy Installation): 

मिनीस्प्लिट सिस्टम को लगाना पूरे घर के पारंपरिक AC सिस्टम की तुलना में काफी आसान होता है. इसे लगाने के लिए दीवार में सिर्फ एक छोटा छेद करना पड़ता है, जिससे पाइप या कनेक्शन निकल सकें. आउटडोर यूनिट को इनडोर यूनिट से करीब 50 फीट तक दूर लगाया जा सकता है, जिससे आपको जगह चुनने में ज्यादा सुविधा मिलती है.

डिजाइन में लचीलापन (Design Flexibility)

इनडोर यूनिट्स को कई तरीकों से लगाया जा सकता है, जैसे:

  • छत से टांगकर
  • फॉल्स सीलिंग में फिट करके
  • दीवार पर लगाकर
  • फर्श पर खड़ा करके

इनका डिज़ाइन मॉडर्न और आकर्षक होता है. साथ ही, इन्हें आसानी से चलाने के लिए रिमोट कंट्रोल भी दिया जाता है.

किन लोगों के लिए बेहतर है ये सिस्टम?

अगर आपको सिर्फ एक कमरे के लिए AC चाहिए, तो सामान्य स्प्लिट AC ज्यादा सस्ता और आसान विकल्प हो सकता है. लेकिन बड़े घर, डुप्लेक्स, ऑफिस या ऐसे फ्लैट जहां कई कमरों में कूलिंग चाहिए, वहां मिनी स्प्लिट AC ज्यादा काम का साबित हो सकता है.

अमेरिका, यूरोप और दूसरे कई देशों में यह सिस्टम पहले से काफी इस्तेमाल किया जाता है, खासकर वहां जहां सेन्ट्रलाइज्ड हीटिंग और कूलिंग का चलन ज्यादा है. अब धीरे-धीरे भारत में भी लोग इस टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, क्योंकि इससे कम जगह में ज्यादा स्मार्ट कूलिंग मिल सकती है.

दोनों सीज़न में काम (Dual Functionality)

यह AC सिर्फ ठंडा ही नहीं करता, बल्कि हीट पंप टेक्नोलॉजी के कारण इसे उल्टा चलाकर ठंड के मौसम में गर्मी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.यानी एक ही सिस्टम से आप गर्मियों में ठंडक और सर्दियों में गर्माहट दोनों का फायदा उठा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Mini Split AC | Ductless Mini-Split Air Conditioners. Photo Credit: Image Credit: daikin.com

मिनीस्प्लिट AC के नुकसान

अब कुछ नुकसान भी हैं - 

  • मिनीस्प्लिट सिस्टम आमतौर पर सेंट्रल AC सिस्टम (डक्टवर्क को छोड़कर) से महंगे होते हैं. इसकी लागत समान क्षमता वाले विंडो AC की तुलना में लगभग दोगुनी तक हो सकती है.
  • हर इनडोर यूनिट का सही आकार चुनना और उसे सही जगह पर लगाना बहुत जरूरी होता है.  अगर यूनिट जरूरत से ज्यादा बड़ी हो या गलत जगह पर लगाई जाए, तो यह बार-बार चालू-बंद (शॉर्ट साइकलिंग) हो सकता है.
  • कुछ लोगों को इनडोर यूनिट्स की दिखावट पसंद नहीं आती. हालांकि ये विंडो AC जितने भद्दे नहीं लगते, लेकिन सेंट्रल AC की तरह पूरी तरह छिपे हुए भी नहीं होते.
  • मिनीस्प्लिट AC में आमतौर पर कम MERV रेटिंग वाले फिल्टर होते हैं, जो बहुत छोटे धूल या प्रदूषण के कणों को पकड़ने में उतने प्रभावी नहीं होते. अगर बेहतर एयर क्वालिटी चाहिए, तो इसके लिए अलग से एयर प्यूरिफायर या फिल्टर डिवाइस लगाना पड़ सकता है.
     

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल

Mini Split AC क्या होता है?
यह ऐसा AC सिस्टम है जिसमें एक आउटडोर यूनिट कई इनडोर यूनिट्स को सपोर्ट करता है.

क्या Mini Split AC बिजली बचाता है?
हां, इसमें एक यूनिट कई कमरों को ठंडा करती है, जिससे बिजली खर्च कम हो सकता है.

क्या हर कमरे का तापमान अलग सेट किया जा सकता है?
हां, इसमें मल्टी जोन कंट्रोल होता है, जिससे हर कमरे का तापमान अलग रखा जा सकता है.

संदर्भ 

https://www.energy.gov/energysaver/ductless-mini-split-air-conditioners

/products/ac/lineup/split_multi_split

Also Read: 

तेज धूप से निकलते ही सीधे AC के नीचे जाते हैं और पीते हैं ठंडा पानी? ये गलती शरीर पर डालती है बुरा असर

रिमोट से AC और TV बंद करने पर भी बिजली खर्च होती है? जानिए क्या है इलेक्ट्रिक चीजें बंद करने का सही तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com