विज्ञापन

ड्राई क्लीन पर पैसे खर्च क्यों? घर पर ऐसे धोएं सिल्क‑बनारसी साड़ी, सालों तक रहेगी नई

Silk And Banarasi Saree Dry Clean at Home: सिल्क और बनारसी साड़ी को घर पर सही तरीके से कैसे धोएं? जानें माइल्ड क्लीनिंग, पानी और ड्राई करने के आसान टिप्स, जिससे साड़ी सालों तक नई जैसी रहे-

ड्राई क्लीन पर पैसे खर्च क्यों? घर पर ऐसे धोएं सिल्क‑बनारसी साड़ी, सालों तक रहेगी नई
Silk And Banarasi Saree: सिल्क और बनारसी साड़ी को घर पर कैसे धोएं. (AI Generated Image)

How To Wash Silk And Banarasi Without Dry Clean: सिल्क और बनारसी साड़ी हर महिला की पहली पसंद है. आपको हर महिला के वार्डरोब में एक ऐसी सिल्क या बनारसी साड़ी जरूर मिलेगी. दरअसल शादी हो या कोई बड़ा त्यौहार, इन भारी और महंगी साड़ियों का क्रेज कभी कम नहीं होता. लेकिन समस्या तब आती है जब इन्हें साफ करने की बारी आती है. डर लगा रहता है कि कहीं इनका रंग न निकल जाए या इनकी 'जरी' (गोल्डन-सिल्वर वर्क) काली न पड़ जाए. ज्यादातर लोग इन्हें सीधे ड्राई क्लीनिंग के लिए भेज देते हैं, जिसमें काफी पैसे खर्च होते हैं.

लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप अपनी इन बेशकीमती साड़ियों को घर पर भी धो सकती हैं? जी हां, बस आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है और आपकी साड़ी सालों-साल नई जैसी चमकती रहेगी. तो चलिए बिना किसी देरी के उन टिप्स के बारे में जानते हैं. 

शुरुआत सही तैयारी से करें-

सिल्क और बनारसी साड़ियों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन है 'हार्ड डिटर्जेंट' या साधारण कपड़े धोने वाला साबुन. इसमें मौजूद केमिकल साड़ी के नाजुक धागों को सुखा देते हैं, जिससे साड़ी फटने लगती है. इसलिए जब भी साड़ी धोने का मन बनाएं, तो सबसे पहले बाजार से एक अच्छा माइल्ड शैम्पू या फिर सबसे अच्छा विकल्प रीठा खरीद लाएं. रीठा एक नेचुरल क्लींजर है जो कपड़े को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी साफ कर देता है.

silk banarasi saree washing tips, silk saree ghar par kaise dhoye, सिल्क साड़ी कैसे धोएं, बनारसी साड़ी धोने का तरीका, घर पर साड़ी धोने के टिप्स, silk saree dry clean at home, बिना ड्राई क्लीन सिल्क साड़ी कैसे साफ करें, सिल्क साड़ी का रंग कैसे बचाएं, बनारसी साड़ी धोने में क्या न करें,

धोने का सही स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

  1. पानी का तापमान- सबसे पहले एक बड़े टब में ठंडा पानी भरें. याद रखें, सिल्क के लिए कभी भी गर्म या गुनगुने पानी का इस्तेमाल न करें.
  2. घोल तैयार करें- पानी में थोड़ा सा माइल्ड शैम्पू या रीठे का पानी मिला लें. इसे अच्छे से झाग बनने तक मिलाएं.
  3. समय- अब अपनी साड़ी को इस पानी में हल्के हाथों से डालें. ध्यान रखें, साड़ी को घंटों भिगोकर नहीं रखना है. बस 2 मिनट ही काफी हैं.
  4. रगड़ना मना है- हम अक्सर दाग साफ करने के लिए कपड़े को ब्रश से रगड़ते हैं, लेकिन सिल्क के साथ ऐसी गलती भूलकर भी न करें. इसे बिल्कुल न रगड़ें. बस पानी में ऊपर-नीचे करें ताकि धूल निकल जाए.
  5. हल्के हाथों से निचोड़ें- साड़ी को पानी से बाहर निकालें और उसे बहुत ज्यादा जोर लगाकर न निचोड़ें. बस हल्के हाथों से दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल दें.

सुखाने का तरीका-

साड़ी धो तो ली, लेकिन उसे सुखाने का तरीका ही उसकी उम्र तय करता है. सिल्क की साड़ियों को कभी भी सीधी धूप में न सुखाएं. धूप से साड़ी का रंग उड़ जाता है. हमेशा साड़ी को उल्टा करके छांव में ही फैलाएं. कोशिश करें कि इसे किसी सपाट जगह पर फैलाएं ताकि इसके धागे खिंचे नहीं. हल्की प्रेस से प्रेस करें.

ये भी पढ़ें- क्या आपके RO का रिजेक्टेड पानी सीधा नाली में जाता है? इन तरीकों से करें घर पर इस्तेमाल

FAQs-

क्या सिल्क साड़ी घर पर धो सकते हैं?
हां, लेकिन माइल्ड क्लीनर और ठंडे पानी से ही धोएं.

सिल्क साड़ी को कितनी देर भिगोना चाहिए?
2–3 मिनट से ज्यादा नहीं.

क्या बनारसी साड़ी मशीन में धो सकते हैं?
नहीं, इससे फैब्रिक और जरी खराब हो सकती है.

साड़ी सुखाने का सही तरीका क्या है?
सीधी धूप से बचाकर छांव में सुखाएं.
 

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com