विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने का सबसे सस्ता जुगाड़! न AC, न कूलर, बालकनी और छत पर लगाएं ये एक जादुई चीज और फिर देखें कमाल!

Fogger Kit: फोगर मशीन, इस मचीं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. यह मशीन पानी को बहुत बारीक बूंदों में बदलकर हवा में छोड़ती है, जिससे आसपास का तापमान कम हो जाता है और ठंडक का अहसास मिलता है. 

गर्मी से राहत पाने का सबसे सस्ता जुगाड़! न AC, न कूलर, बालकनी और छत पर लगाएं ये एक जादुई चीज और फिर देखें कमाल!
Water Mist Fogger Machine

Fogger Kit: गर्मियों का मौसम आते ही कूलर और AC चलना शुरू हो जाते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो प्राइस ज्यादा होने के कारण इन दोनों में से किसी भी चीज को खरीदने से पहले दो बार सोचते हैं. इसलिए आज हम आपको एक ऐसी जादुई चीज के बारे में बताने वाले हैं, जो  घर, दुकान, रेस्टोरेंट या आउटडोर जगहों पर ठंडक बनाए रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है. फोगर मशीन, इस मचीं का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. यह मशीन पानी को बहुत बारीक बूंदों में बदलकर हवा में छोड़ती है, जिससे आसपास का तापमान कम हो जाता है और ठंडक का अहसास मिलता है.

कैसे काम करती है फोगर मशीन? 

फोगर मशीन एक ऐसा उपकरण है जो पानी को हाई प्रेशर के जरिए बहुत महीन धुंध में बदल देता है. यह धुंध हवा में मिलकर आसपास की गर्मी को कम कर देती है, जब ये बारीक पानी की बूंदें हवा में फैलती हैं, तो वे जल्दी इवेपरेशन होकर तापमान को कम करती हैं, इस प्रक्रिया को इवेपोरेटिव कूलिंग कहा जाता है.

  • इस सेट में आपको एक मचीन मिलती है. 
  • साथ में 10 से 12 नोजल मिलेंगी.
  • इसका सेटअप आप खुद से कार सकते हैं.
  • इसके पाइप को आप अपने हिसाब से छोटा या बड़ा कर सकते हैं. 
  • इस मशीन की मदद से 10 लीटर पानी को 2 से तीन घंटे चलाया जा सकता है. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

फोगर मशीन के फायदे 

  • तुरंत ठंडक का एहसास
  • आउटडोर जगहों के लिए बेस्ट
  • बिजली की कम खपत
  • धूल और गर्म हवा से राहत
  • पौधों और वातावरण के लिए फायदेमंद 

किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी?

  • साफ पानी का ही इस्तेमाल करें ताकि मशीन खराब न हो
  • बहुत ज्यादा देर तक लगातार न चलाएं, बीच-बीच में बंद करें
  • इलेक्ट्रिक कनेक्शन को पानी से सुरक्षित रखें
  • बच्चों की पहुंच से दूर रखें

फोगर मशीन कितने की आती है?

फोगर मशीन की कीमत लगभग 2000 रुपए से शुरू हो जाती है. 

इसे भी पढ़ें: अंडे उबालने के बाद पानी फेंक देते हैं? जानें बचा हुआ पानी किन चीजों में आ सकता है काम!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com