विज्ञापन
This Article is From May 25, 2018

इस एक चीज़ को खाने से महिलाएं जल्दी होती हैं प्रेग्नेंट

जोड़े जो बच्चे पैदा करने की योजना बनाने वाले बना रहे हैं, यदि वे सप्ताह में दो बार समुद्री भोजन करते हैं तो उनमें सैक्सुअल सक्रियता ज्यादा देखी गई और महिलाएं कम समय में ही गर्भवती हो गईं हैं.

इस एक चीज़ को खाने से महिलाएं जल्दी होती हैं प्रेग्नेंट
प्रेंग्नेंसी में हो रही है देरी? तो खाएं सिर्फ ये एक चीज़
नई दिल्ली: प्रेग्नेंसी में हो रही है देरी तो सीफूड को अपनी डाइट में शामिल करें. जी हां, एक रिसर्च के मुताबिक रोज़ाना खाने में समुद्री फूड को शामिल करने से लोग सेक्सुअली रूप से अधिक सक्रिय होते हैं और महिलाएं जल्द गर्भधारण करती हैं. जर्नल ऑफ क्लीनिकल एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में छपी एक रिसर्च के मुताबिक, शोध में शामिल जोड़ों में से सप्ताह में दो बार समुद्री भोजन करने वाले 92 फीसदी जोड़ों की महिलाएं इससे कम समुद्री भोजन करने वाले 79 फीसदी जोड़ों की महिलाओं की तुलना में साल के खत्म होने तक गर्भवती हो गईं.

सानिया मिर्जा ने दिखाया पहली बार अपना बेबी बम्प, ऐसे रख रही हैं खुद को फिट

बॉस्टन में हार्वार्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हैल्थ में शोध के सह लेखक औड्रे गैस्किंस ने कहा, "हमारे शोध में निष्कर्ष निकाला गया है कि समुद्री भोजन से कम समय में गर्भवती होने तथा 'सैक्सुअल' रूप से सक्रिय होने के अलावा प्रजनन संबंधी कई लाभ हैं."

प्रेग्‍नेंट होने में आ रही है दिक्‍कत तो अपनाएं ये 6 कारगर तरीके

उन्होंने बताया, "शोध में पता चला है कि ऐसे जोड़े जो बच्चे पैदा करने की योजना बनाने वाले बना रहे हैं, यदि वे सप्ताह में दो बार समुद्री भोजन करते हैं तो उनमें सैक्सुअल सक्रियता ज्यादा देखी गई और महिलाएं कम समय में ही गर्भवती हो गईं हैं." (इनपुट - आईएएनएस)

वीडियो में जानें गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pregnant, How To Get Pregnant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com