Cheapest Cosmetics Market: मेकअप के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदना हर किसी के बजट में नहीं बैठता है, यही कारण है कई बार लोग कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचते हैं, लें कि नहीं लें, लेकिन अब आपको ये दोबारा सोचना नहीं पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग हर बड़े शहर में ऐसे थोक बाजार मौजूद हैं जहां मेकअप बहुत कम दाम पर मिल जाता है. इन मार्केट्स में दुकानों की लंबी कतारें, हर ब्रांड और हर रेंज का मेकअप, और मोलभाव की सुविधा सब मिलकर इन्हें ब्यूटी शॉप मालिकों, मेकअप आर्टिस्ट्स और आम खरीदारों की पहली पसंद बनाते हैं. यहां जानें सस्ता मेकअप कहां मिलता है.

सदर बाजार (दिल्ली)
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और किफायती दामों में ज्यादा वैरायटी खरीदना चाहते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. यहां आपको लिपस्टिक और लिप ग्लॉस, नेल पेंट, आईलाइनर, मस्कारा और काजल जैसे चीजों की कीमते सिर्फ 20 रुपए से शुरू हो जाती हैं. यहां ब्रांडेड प्रोडक्ट की फर्स्ट कॉपी मिलती है.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 से शाम 8:00 तक
- कैसे पहुंचें: सबसे पास तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.
बेगम बाजार (हैदराबाद)
हैदराबाद का बेगम बाजार मेकअप के लिए इसलिए फेमस है यह एक बड़ी होलसेल मार्केट है जहां मेकअप का सभी समान सस्ते दामों, ज्यादा वैरायटी में मिल जाता है. बता दें, अगर आप यहां समान खरीदने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें, यहां स्किन के साथ ही साथ बालों के लिए भी तरह-तरह के अच्छे प्रोडक्ट मिल जाते हैं.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 से शाम 8:30 तक
- कैसे पहुंचें: सबसे पास उस्मानिया मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन और नामपल्ली मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे.
बड़ा बाजार (कोलकाता)
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 से शाम 8:30 तक
- कैसे पहुंचें: सबसे पास उस्मानिया मेडिकल कॉलेज मेट्रो स्टेशन और नामपल्ली मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे.
बड़ा बाजार (कोलकाता)
बड़ा बाजार को सस्ते मेकअप के लिए इसलिए फेमस माना जाता है क्योंकि यहां मेकअप बहुत कम दाम पर मिलता है, साथ ही तरह–तरह के प्रोडक्ट जैसे लिपस्टिक, फाउंडेशन, ब्रश, आईशैडो सब एक ही जगह आसानी से मिल जाते हैं. यहां पर दाम कम होने के साथ-साथ मोलभाव भी किया जा सकता है, यही वजह है लोग कम बजट में अच्छा मेकअप खरीदने के लिए सबसे ज्यादा इसी बाजार को पसंद करते हैं.
- कब बंद रहती है: रविवार
- खुलने का समय: सुबह 10:00 से शाम 9:00 तक
- कैसे पहुंचें: सबसे पास महात्मा गांधी रोड मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: अब उबालते समय नहीं टूटेंगे अंडे, ये रहा देसी जुगाड़!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं