विज्ञापन

क्या रात में 'दाल' खाना सेहत के लिए भारी है? जानें आयुर्वेद का सच

Raat Ko Daal Khani Chahie Ya Nahin: दाल के दीवाने हैं? एक बार जान लें, इसे खाने का सही समय क्या है और किन लोगों को रात में इसका सेवन करना भारी पड़ सकता है.

क्या रात में 'दाल' खाना सेहत के लिए भारी है? जानें आयुर्वेद का सच
रात में दाल खाना सही है या गलत?

Raat Ko Daal Khani Chahie Ya Nahin: दाल के बिना तो खाने की थाली मानों अधूरी है. ये न सिर्फ खाने में लाइट होती है, बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में भी मददगार है. जहां कई लोगों के घरों में इसे सुबह बनाया जाता है, तो कुछ ऐसे हैं जो रात को सूखी सब्जी के साथ दाल खाना पसंद करते हैं, लेकिन आज सवाल यह है कि क्या इसे रात में खाना सही है? रात में दाल खाने से क्या होता है? चलिए आयुर्वेद से जानते हैं क्या है सच?

Latest and Breaking News on NDTV

रात में दाल खाना सही है या गलत?

आयुर्वेद क्या कहता है?

आयुर्वेद के अनुसार रात को हमेशा हल्का खाना खाकर सोना चाहिए. ऐसे में अगर आप रात के समय दाल खाते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे अपच का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन फिर भी अगर आप रात में दाल का सेवन करना चाहते हैं, तो जो दाल पचने में आसान हो जैसे मूंग को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं.

दाल खाने का सही समय क्या है?

आयुर्वेद के मुताबिक दाल खाने का सबसे सही समय दोपहर है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिसके कारण पाचन बेहतर हो सकता है और वजन भी कंट्रोल में रखा जा सकता है.

रात में दाल खाने के नुकसान?

  • जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें रात के समय दाल का सेवन करने से बचना चाहिए.
  • जो लोग पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे अपच या गैस से परेशान रहते हैं, उन्हें अरहर, मसूर, काली उड़द से दूरी बनानी चाहिए. 
  • जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है. उन्हें रात में दाल खाने से बचना चाहिए.
  • रात के समय दाल खाने से पेट दर्द और कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में जिन लोगों को किडनी से जुड़ी दिक्कतें हैं, उन्हें रात में दाल खाने से बचना चाहिए.  

इसे भी पढ़ें: 45 डिग्री में रसोई के अंदर जाने का नहीं करता मन? बिना गैस जलाएं सिर्फ 10 मिनट में तैयार होंगी ये 3 चीजें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com