विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2020

Lockdown से इतनी साफ हुई हवा कि अब श्रीनगर से दिखने लगा है पीर पंजाल, देखें खूबसूरत Pics

श्रीनगर (Srinagar) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में श्रीनगर से पीर पंजाल रेंज (Pir Panjal Range) दिखती हुई नजर आ रही हैं.

Also Read in
Lockdown से इतनी साफ हुई हवा कि अब श्रीनगर से दिखने लगा है पीर पंजाल, देखें खूबसूरत Pics
श्रीनगर से दिखने लगी है हिमाल्य की पीर पंजाल रेंज.
नई दिल्ली:

Lockdown के चलते देशभर के सभी लोग अपने घरों में बंद हैं. ऐसे में देशभर में प्रदूषण का स्तर काफी कम हो गया है. यहां तक कि पक्षियों से लेकर कई जानवर भी अब आराम से सड़कों पर घूमते हुए नजर आने लगे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर श्रीनगर (Srinagar) की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में श्रीनगर से पीर पंजाल रेंज (Pir Panjal Range) दिखती हुई नजर आ रही हैं. यहां आपको बता दें कि इससे पहले जालंधर से हिमाचल के पहाड़ दिखने की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.

बता दें, पीर पंजाल रेंज हिमाल्य क्षेत्र का आंतरीक हिस्सा है, जो हिमाचल प्रदे और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में आता है. श्रीनगर से पीर पंजाल रेंज की इन तस्वीरों को जर्नलिस्ट ने शेयर किया और इसके बाद यह तस्वीरें वायरल हो गईं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर अब कई दूसरे लोग भी श्रीनगर से पीर पंजाल रेंज की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं.

यह रेंज, सतलुज नदी के तट के पास से हिमालय से अलग हो जाती है और एक तरफ ब्यास और रावी नदियों के बीच तो दूसरी तरफ चिनाब के बीच यह विभाजन बनाती है. यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जल्दी ही वायरल हो गईं.

तो इन खूबसूरत तस्वीरों के बारे में आपका क्या खयाल है? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Srinagar, Pir Panjal Range, Coronavirus, Coronavirus Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com