विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 04, 2023

पेट की चर्बी एकदम हो जाएगी गायब बस दीवार पकड़कर कर लीजिए ये वाली एक्सरसाइज

Wall Exercises: घर पर एक्सरसाइज करना कई बार हमें मुश्किल लगता है. लेकिन सिर्फ एक दीवार का सहारा लेकर आप कई सारी एक्सरसाइज आसानी से कर सकते हैं.

Read Time: 3 mins
पेट की चर्बी एकदम हो जाएगी गायब बस दीवार पकड़कर कर लीजिए ये वाली एक्सरसाइज
Weight Loss Exercise: दीवार के सहारे इन एक्सरसाइज को करने से वजन होगा कम.

Exercises to reduce belly fat: बढ़ते वजन और पेट की चर्बी से आज हर 10 में 8 व्यक्ति परेशान हैं. वजन कम करने के लिए लोग व्यायाम, जिम, जैसी चीजों का सहारा लेते हैं. कई बार मेहनत से बचने के लिए लोग दवाई का सेवन शुरू कर देते हैं. लेकिन कुछ ऐसे आसान एक्सरसाइज (Exercise) हैं जिन्हें आप अपने घर पर बड़ी आसानी से कर सकते हैं. इनमें अधिक मेहनत भी नहीं लगती क्योंकि इन्हें किसी दीवार का सहारा लेकर किया जाता है. पेट की चर्बी (Belly Fat) को गायब करने के लिए आप इन 5 वॉल एक्सरसाइज (Wall Exercise) को अपना कर देख सकते हैं.

बेली फैट कम करने के लिए 5 वॉल एक्सरसाइज (5 Wall Exercises to reduce Belly Fat)

1. वॉल सिट 

इस एक्सरसाइज से आपके पेट के निचले भाग पर जोर पड़ता है. ये ठीक सिट अप की तरह ही होता है मगर इसमें दीवार का सहारा लिया जाता है. इसके लिए आप अपने पीठ को पूरी तरह सिधा करके किसी दीवार के सहारे टीका लें और अपने घुटनों के बल बैठें. 

2. वाल लेग रेज 

इस एक्सरसाइज से आपके पैर के निचले भाग में खिचाव होता है और पेट के बीच में जोर पड़ता है. इसे करने के लिए अपनी पीठ के बल जमीन पर लेटकर अपने पैरों को दीवार के सहारे सीधा करें. 

Latest and Breaking News on NDTV
3. वॉल पुश अप्स

कई लोगों से साधारण पुश अप्स नहीं हो पाते हैं. उनके लिए वॉल पुश अप्स (Wall Push-Ups) सबसे बेहतर है. इसको करने से चेस्ट और कोर पर खास जोर पड़ता है.

4. द बीग वी

इसमें शरीर अंग्रेजी के "वी" (V) अक्षर की तरह नजर आता है. इसे करने के लिए किसी दीवार से एक फुट दूर खड़े रहकर अपने एक पैर को जीतना हो सके उतना उंचा करके दीवार पर कुछ देर के लिए रखें फिर हटा लें. ऐसे 5 से 10 बार तक करें.

5. वाल ब्रीज

इस एक्सरसाइज में जमीन पर पीठ के बल लेटकर अपने पैरों को दीवार पर जमाकर शरीर को लिफ्ट करके एक ब्रीज की तरह बनाना होता है. इससे पेट के उपरी हिस्से पर दबाव पड़ता है और चर्बी कम करने में मदद मिलती हैं. 

                                                                                                          प्रस्तुति-अंकित श्वेताभ)
 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
अब तक दूध से बनी दही खाते रहे हैं तो आज से कर दें बंद, बनाएं बादाम और नारियल से बनी Curd, फायदे हैं अनगिनत
पेट की चर्बी एकदम हो जाएगी गायब बस दीवार पकड़कर कर लीजिए ये वाली एक्सरसाइज
योगा एक्सपर्ट ने पीरियड पेन से राहत पाने के लिए बताया आसन, सभी लड़कियां जरूर करें फॉलो
Next Article
योगा एक्सपर्ट ने पीरियड पेन से राहत पाने के लिए बताया आसन, सभी लड़कियां जरूर करें फॉलो
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;