Mustard Seeds For Hair in Hindi: रूखे बालों से लेकर डैंडरफ वाले बालों तक आपकी स्कैल्प हमेशा ही किसी न किसी समस्या का सामना करती रहती है. हालांकि, बार-बार महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स से भी कोई खास असर नहीं होता है और इस वजह से आपको घर पर बनाए जाने वाले आसान होममेड हेयर पैक्स का इस्तेमाल करना चाहिए. सरसों एक प्राकृतिक हेयर कंडिशनर है और बालों की लंबाई भी बढ़ाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीफंगल प्रोपर्टीज बालों को डैंडरफ से बचाती हैं. इसलिए आप आसानी से अलग-अलग हेयर पैक्स बनाने के लिए सरसों के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
शाइनी बालों के लिए
प्रदूषण, धूल-मिट्टी या फिर खराब मौसम ये सब चीजों बालों को प्रभावित करती हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों की देखभाल करें. अगर आपके बालों की चमक खो रही है तो ये सही वक्त है कि आप अपने बालों की चमक वापस पानें के लिए कुछ करें. इसलिए ट्राय करें ये अमेजिंग सरसों के बीज का हेयर मास्क, जो आपके बालों की खोई चमक को वापस लाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आपको चाहिए
- सरसों के बीज
- एक अंडा
- एक चम्मच बादाम का तेल
ऐसे बनाएं मास्क
- एक बाउल में अंडे को अच्छे से मिक्स कर लें
- अब इसमें सरसों का पाउडर और बादाम का तेल डालें.
- तीनों को तब तक मिलाएं जब तक पेस्ट न बन जाए
- अब इस पैक को अपने बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं. ध्यान रहे कि मास्क आपके बालों पर अच्छे से लग जाए.
- अब 30 से 40 मिनट तक अपने बालों को ऐसे ही छोड़ दें.
- हल्के गर्म पानी और शैंपू से अपने बाल धो लें.
अंडे की स्मेल को खत्म करने के लिए आप किसी लाइट शैंपू का इस्तेमाल करें. सिर धोने के बाद अपने बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें. ड्रायर का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे बाल दोबारा से रफ हो जाएंगे.
लंबे बालों के लिए
अगर आपके बाल पिछले कुछ वक्त से बढ़ना बंद हो गए हैं तो आपको अपने बालों पर अभी ध्यान देने की जरूरत है. बालों का बढ़ना तब रुकता है, जब आपके बालों में पोषण की कमी होती है. इस वजह से आपको अपने बालों का अच्छे से खयाल रखना चाहिए.
आपको चाहिए
- सरसों के बीज का पाउडर
- आधा केला
- 2 चम्मच जैतून का तेल
- विटामिन ई के कैप्सुल
ऐसे बनाएं मास्क
- सबसे पहले एक बाउल में आधा कटा हुए केला डालें और अच्छे से मैश कर लें.
- अब इसमें जैतून का तेल और विटामिन ई का कैप्सुल डालें.
- तीनों को अच्छे से मिला कर एक पेस्ट बना लें.
- 1 या 2 चम्मच सरसों के बीज का पाउडर डालें और अच्छे मिला लें.
- अब इस मास्क को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें.
- पेस्ट के सूख जाने के बाद हल्के गर्म पानी से बाल धो लें.
डैंडरफ फ्री बालों के लिए
अगर आपके बालों में डैंडरफ है तो आपको इस मास्क का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपके बालों में खुजली की समस्य भी खत्म हो जाएगी और इस मास्क को बनाना भी बहुत ही आसान है. साथ ही ये मास्क आपके बालों को मजबूत और घना भी बनाएगा.
आपको चाहिए
- सरसों के बीज का पाउडर
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच शहद
ऐसे बनाएं मास्क
- सबसे पहले एक बाउल में दही, नींबू का रस और शहद डालें.
- अब इसमें सरसों के बीज डालें और अच्छे से मिला लें
- ध्यान रहे कि आपकी पेस्ट बहुत मोटी न हो वर्ना ये जड़ो में ठीक से नहीं पाएगी.
- एक बार मिक्स कर लेने के बाद पेस्ट को अपनी जड़ों में अच्छे से लगाएं.
- अब अपने बालों को एक घंटे के लिए छोड़ दें.
- हल्के गर्म पानी और माइल्ड शैंपू से अपने बाल धो लें.
आपको इस हेयर मास्क को हफ्ते में कम से कम एक बार लगाना चाहिए. साथ ही बाल धोने के बाद किसी मोटे तोलिए से अपने बालों को बांध कर न रखें. इसकी जगह किसी हलके तोलिए से बालों को सुखाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं