विज्ञापन

Mango Face Pack : गर्मियों में नेचुरल ग्लो चाहिए? आम से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश

Mango Face Pack: गर्मियों में आम से बने दही, बेसन और शहद के होममेड फेस पैक त्वचा को पोषण, नमी और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकते हैं. इस्तेमाल से पहले एक बार त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Mango Face Pack : गर्मियों में नेचुरल ग्लो चाहिए? आम से बनाएं ये 3 आसान फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
आम के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं
ndtv

गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर चेहरे की त्वचा पर पड़ता है. इससे स्किन बेजान और रूखी दिखने लगती है. अगर आप बिना महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहते हैं, तो घर में मौजूद आम की मदद ले सकते हैं. आम में विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो त्वचा को पोषण देने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.

आम और दही का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा धूप की वजह से थकी हुई लग रही है, तो आम के गूदे में 2 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें. इससे त्वचा को ठंडक मिल सकती है और चेहरा फ्रेश नजर आ सकता है.

आम और बेसन का फेस पैक

साथ ही ऑयली स्किन वालों के लिए आम, बेसन और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बनाना अच्छा विकल्प हो सकता है. यह अतिरिक्त तेल कम करने और त्वचा को साफ रखने में मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें.

यह भी पढ़ें: Mehndi In Just Rupees 100 : तीज-रक्षाबंधन पर हाथों पर लगाइए 100 रुपये में मेहंदी, 10 म‍िनट में रचेंगे हाथ

आम और शहद का बनाएं फेस पैक

इसके अलावा, रूखी त्वचा के लिए आम के गूदे में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं. करीब 10 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा को नमी मिल सकती है और चेहरा मुलायम महसूस हो सकता है.

फेस पैक लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

बता दें कि किसी भी घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. चेहरे को अच्छी तरह साफ करके ही फेस पैक लगाएं और इसे आंखों के आसपास न लगाएं. अगर आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Front Load vs Top Load: घर के लिए कौन सी Washing Machine है बेहतर? नई मशीन खरीदने से पहले जरूर जान लें ये अंतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mango Face Pack, Mango Face Pack Best For Glowing Skin, Skin Care Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com