Causes of Ear Pain: कान ह्यूमन बॉडी का जरूरी और सेंसटिव अंग है और सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियों का असर कान पर पड़ता है. जिसके कारण कान में दर्द की परेशानी हो सकती है. आम तौर पर गर्मी, धूल और पौल्यूशन के कारण कान में वैक्स की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे कानों में खुजली, भारीपन और दर्द (Kyo Hota Hai Kan Me Dard ) की परेशानी हो सकती है. हालांकि कई और सेहत की दिक्कतें भी कान दर्द का कारण बन सकते हैं. आइए जानते हैं कान में दर्द के मुख्य कारण (Kan Me Dard Ke Karan) कौन कौन से हैं और कान में दर्द होने Kan Me Dard Hone Par Kya Kare पर क्या करना चाहिए.
कान में दर्द के मुख्य कारण (10 Main Causes of Ear Pain)
कान में वैक्स जमा होना
कान में दर्द का सबसे आम कारण है कान में वैक्स जमा होना. यह एक आम प्रोसेस है. धूल गंदगी और पॉल्यूशन से कानों के भीतरी अंगों को बचाने के लिए कान में बाहर से गई चीजें वैक्स के रूप में जमने लगती हैं लंकिन बहुत ज्यादा वैक्स जमा होने और इसकी समय पर सफाई नहीं होने पर यह कान में दर्द का कारण बन सकती है. इससे सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कान में इंफेक्शन के कारण दर्द
कान में मध्य भाग यानी यूस्टेशियन ट्यूब में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के कारण भी कान दर्द की शिकायत हो सकती है. यह बच्चों में ज्यादा होता है और सर्दी जुकाम होने पर हो सकता है.
टीम्पेनिक मेंब्रेन डिजीज
मिडिल ईयर में किसी संक्रमण या कान के पर्दे पर चोट लगने के कारण भी कान में दर्द की परेशानी हो सकती है. कान साफ करने के लिए किसी चीज को कान में डालने और उससे कान के पर्दे का नुकसान पहुंचने के कारण इस प्रकार का दर्द हो सकता है.
अपर रेस्पेटरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन
अपर रेस्पेटरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन या सर्दी जुकाम के कारण भी कानों में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
साइनस
साइनस की समस्या के कारण भी कानों में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. यह कानों में दर्द का एक मुख्य कारण होता है.
टॉन्सिल
टॉन्सिल में सूजन या उसके बढ़ने के कारण भी कानों में दर्द हो सकता है. आम तौर पर ठंड और गर्मी में अचानक तेज बदलाव के कारण टॉन्सिल बढ़ने की समस्या हो जाती है और इसके कारण कानों में दर्द होता है.
स्विमिंग ईयर
कानों के बाहरी भाग में होने वाले इंफेक्शन को स्विमिंग ईयर कहते हैं. कान के बाहरी भाग में लंबे समय तक पानी के संपर्क में रहने के कारण होने वाली यह परेशानी भी कानों में दर्द का कारण बन सकती है.
कान में दर्द होने पर क्या करें
कान में दर्द होने पर लेटने की जगह खड़े रहने से राहत मिलता है. दर्द अगर ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. अधिकतर लोग कानों से वैक्स निकालने की कोशिश करते हैं लेकिन कानों में दर्द होने पर कानों को छेड़ना खतरनाक साबित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं