गर्मियां आते ही लाल चींटियों का प्रकोप बढ़ जाता है, ये न सिर्फ काट-काटकर बुरा हाल कर देती हैं, बल्कि खाने की चीज़ों को भी खराब कर देती हैं. इनके आतंक की वजह से किसी भी चीज को बाहर रखना मुश्किल हो जाता है. वैसे इन्हें भगाने के लिए तरह-तरह की चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आज हम आपको एक स्प्रे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे हींग का पाउडर और डेटॉल लिक्विड से बनाया जा सकता है.
लाल चींटियों को भगाने के लिए घर पर स्प्रे कैसे बनाएं?
- चींटी भगाने वाला स्प्रे बनाने के लिए आपको आधा गिलास पानी लेकर इसमें आधा चम्मच हींग का पाउडर और थोड़ा डेटॉल लिक्विड मिलाना है.
- अच्छी तरह से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें.
- घर में जहां-जहां आपको लाल चींटियां नज़र आएं, वहां-वहां इस स्प्रे को अच्छे से छिड़क दें.
- कम से कम आधे घंटे के लिए इसे छोड़ दें.
- आप देखेंगे कि सारी की सारी लाल चींटियां गायब हो जाएंगी.
ये रहा वीडियो देखिए...
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक रिसर्च में भी बताया गया है कि कैसे प्राकृतिक विकर्षक चींटियों को भगाने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा आप घर में घुसी हुई चींटियों को भगाने के लिए और भी कई तरह के घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं.
- दालचीनी का पाउडर लें और इसे चींटियों के बिल के पास या उनके आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें.
- नींबू में मौजूद एसिडिक गुण चींटियों का रास्ता भटका देते हैं. आप चाहें, तो नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चींटियों को काली मिर्च की महक पसंद नहीं आती है. इसलिए घर में जहां भी चींटियां दिखें, काली मिर्च का पाउडर छिड़क दें.
इसे भी पढ़ें: कूलर दे रहा है कम ठंडक? बेकिंग सोडा का ये देसी जुगाड़ कर देगा कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं