विज्ञापन

कमरे के हिसाब से कितने टन का AC लगवाना चाहिए? यहां जानें!

Kitne Bade Room Mein Kitne Ton Ka AC Lagana Chahiye: टन क्षमता कमरे के आकार, धूप, खिड़कियों, लोगों की संख्या और फ़्लोर जैसी कई बातों पर निर्भर करती है. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

कमरे के हिसाब से कितने टन का AC लगवाना चाहिए? यहां जानें!
How To Select AC According to Room Size

Kitne Bade Room Mein Kitne Ton Ka AC Lagana Chahiye: गर्मियों का मौसम बस आने की वाला है, इसी के साथ अब AC की डिमांड भी बदेगी. AC खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कितने टन का AC लिया जाए? टन क्षमता कमरे के आकार, धूप, खिड़कियों, लोगों की संख्या और फ़्लोर जैसी कई बातों पर निर्भर करती है. अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपको कितने टन का AC सबसे बेहतर रहता है, इसके बारे में बताने वाले हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कमरे में कितने टन का AC लगाएं?

कमरे की लंबाई और चौड़ाई फीट में लेकर उसका एरिया निकालिए, वही एरिया बताएगा कि AC कितना टन का होना चाहिए. बता दें टन के साथ AC की कीमत और बिजली का बिल भी आता है.

0.8 टन से 1 टन AC: छोटे कमरे के लिए यह टन क्षमता परफेक्ट मानी जाती है. आप इसे बेडरूम, छोटे ऑफिस रूम या स्टडी रूम के लिए खरीद सकते हैं. अगर आप 0.8 टन से 1 टन AC टन का AC लगवाते हैं, तो बिजली के बिल ज्यादा इजाफा नहीं होगा.

1.2 टन से 1.5 टन AC: अगर आप थोड़े बड़े कमरे का एरिया कवर करना चाहते हैं, तो 1.2 टन से 1.5 टन का AC बेहीतर रहेगा. यह आकार भारतीय घरों में सबसे आम है.1.5 टन AC लगभग हर तरह की गर्मी में बढ़िया कूलिंग देता है. ध्यान रखें अगर आप इस टन का AC लगवाते हैं, तो बिजली के बिल में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

1.8 टन से लेकर 2 टन: अगर आप अपने लिविंग रूम या मास्टर बेडरूम के लिए AC खरीदने का सोच रहे हैं, तो 1.8 टन से लेकर 2 टन का AC लेने का प्लान कर सकते हैं. यह साइज में बढ़ा है, जिसका मतलब है इसकी यह बड़े एरिया में कूलिंग करने में सक्षम रहेगा, लेकिन इसका बिल भी उतना ज्यादा ही आएगा.

इसे भी पढ़ें: मीठे संतरे की पहचान कैसे करें? इन टिप्स की मदद से सिर्फ 5 सेकंड में पता चल जाएगा संतरा मीठा है या नहीं...
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Choose Ac Ton, Kitne Ton Ka AC Hota Hai, Kitne Ton Ka Ac Lagana Chahiye, Kitne Ton Tak AC Aata Hai, 1 Ton AC Or 1.5 Ton AC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com