करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) हमेशा अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें करते हैं. अकसर ही सोशल मीडिया फीड इस सेलिब्रिटी जोड़ी के पीडीए मोमेंट्स से भरी हुई होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी और उन्होंने 30 मई को अपनी चौथी सालगिरह मनाई.
शादी के चार साल पूरे होने पर करण ने सोशल मीडिया के जरिए बिपाशा के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हुए बेहद ही भावुक पोस्ट लिखी.
अपनी शादी के हसीन पलों वाला एक छोटा सा वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा, "मेरे प्यार को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं. तुमने अंधेरे को दूर कर सारे दर्द को बदल दिया है. तुम मेरे साथ तूफान, धूप और यहां तक कि बारिश में भी रही हो. तुमने मेरा परिचय शांति से कराया, तुमने मुझे सच्चा प्यार दिखाया और मेरी जिंदगी के हर पल को खुशियों से भर दिया है. मैं इस जिंदगी में तुम्हें हर रोज़ और ज्यादा प्यार करूंगा. ये मेरा वादा है तुमसे... जब मैं सही होता हूं तो तुम मुझे शाबाशी देती हो और जब गलत होता हूं तो लात भी मारती हो. तुम हर पल को खूबसूरत बना देती हो, फिर चाहे कभी-कभी हमारा रास्ता उबाऊ और लंबा ही क्यों न हो जाए. तुम मेरी साथी हो, मेरी प्रमिका हो, मेरी सोलमेट हो, मेरी अपनी हो, मेरी बेस्ट फ्रेंड हो, किसी के भी कहने, सुनने और देखने से भी ज्यादा मेरी सबकुछ हो."
बिपाशा ने भी तुरंत करण के इस पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, "इन खूबसूरत शब्दों के साथ जगी हूं. मेरे प्यार को हैप्पी एनिवर्सिरी. आई लव यू."
बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी करण के लिए पोस्ट लिखते हुए वीडियो शेयर किया:
बहराहाल, हमारी ओर से भी बिपाशा और करण को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं