Bad Cholesterol: आज के समय में बाजार ऐसे अनेक फूड्स से भरा हुआ है जिनमें अत्यधिक तेल, मसाले और फैटी चीजों का इस्तेमाल होता है. चाहे चाउमीन हो, पिज्जा हो या फिर मोमोज और बर्गर. ये फूड्स शरीर में कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने का काम करते हैं. बढ़ा हुआ कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनता है. व्यक्ति कॉलेस्ट्रोल के कारण मोटा होने लगता है और कॉलेस्ट्रोल ही दिल का दौरा पड़ने की मुख्य वजहों में से एक है. ऐसे में बढ़ते कॉलेस्ट्रोल को कम करने के लिए कुछ फूड्स रोजाना खाए जा सकते हैं. खाने की ये चीजें कॉलेस्ट्रोल घटाने में कारगर साबित होती हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
कॉलेस्ट्रोल कम करने वाले फूड्स | Foods That Reduce Cholesterol Levels
सेबफाइबर से भरपूर सेब (Apple) हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने में कारगर साबित होते हैं. एक सेब में 3 से 7 ग्राम तक डाइट्री फाइबर होता है. इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स कॉलेस्ट्रोल कम करने में अच्छा असर दिखाते हैं. पूरी सेहत के लिए भी सेब फायदेमंद साबित होते हैं.
ओट्ससेब की ही तरह ओट्स भी फाइबर से भरपूर होते हैं. इस चलते कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए ओट्स भी खाए जा सकते हैं. ओट्स को कई तरह से डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इन्हें सुबह नाश्ते में दूध के साथ भी खा सकते हैं और सब्जियां डालकर मसाला ओट्स की तरह भी.

सोयाबीन (Soya bean) और सोया से बनने वाले अन्य प्रोडक्ट्स भी कॉलेस्ट्रोल में अच्छे साबित हो सकते हैं. आप कॉलेस्ट्रोल की डाइट में सोया मिल्क, टोफू और सोया दही का सेवन भी कर सकते हैं. एलडीएल (LDL) यानी बुरे कॉलेस्ट्रोल को घटाने के लिए सोयाबीन किफायती ऑप्शन है.
भिंडीसब्जियों में भिंडी को कॉलेस्ट्रोल की डाइट में भरपूर शामिल किया जा सकता है. भिंडी में कैलोरीज कम होती हैं लेकिन सोल्यूबल फाइबर ज्यादा होता है. इसे अपने मनपसंद तरीके से और इच्छानुसार पकाकार खाया जा सकता है. कॉलेस्ट्रोल मेंटेन करने में मदद मिलेगी.

मूंगफली, बादाम और अखरोट में हेल्दी फैट्स शामिल होते हैं जो दिल की सेहत दुरुस्त रखते हैं. इन्हें कॉलेस्ट्रोल कंट्रोल (Cholesterol Control) में रखने के लिए भी खाया जा सकता है. इन मेवों को आप स्नैक्स की तरह या फिर सलाद में डालकर भी खा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं