विज्ञापन

2 रुपये की इस चीज से मिलेगी बॉलीवुड सेलेब्स जैसी जवां स्किन, ईशा कोप्पिकर का ब्यूटी सीक्रेट, 40 में ये करके दिखती हैं 25 की

Isha Koppikar Beauty Secret: एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन के लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि, नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को श्रेय देती हैं. इस आर्टिकल में जानें स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए क्या करती हैं इस्तेमाल.

2 रुपये की इस चीज से मिलेगी बॉलीवुड सेलेब्स जैसी जवां स्किन, ईशा कोप्पिकर का ब्यूटी सीक्रेट, 40 में ये करके दिखती हैं 25 की
Beauty Secret: एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने बताया अपना ब्यूटी सीक्रेट.

जब भी हम किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को देखते हैं खासकर 40 की उम्र पार चुकी हसीनाओं को, तो मन में बस एक ही सवाल आता है कि आखिर इनकी स्किन इतनी ग्लोइंग और हेल्दी कैसे है. क्योंकि उनकी उम्र तो बढ़ रही है, लेकिन उनके चेहरे की चमक वैसी की वैसी है. क्या आपके मन में भी ऐसे ही सवाल आते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं क्योंकि, आज हम एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में ‘कृष्णा कॉटेज' और ‘क्या कूल हम' फिल्मों से बॉलीवुड में मशहूर हुईं की बात कर रहे हैं.  ईशा अब 49 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी स्किन अब भी ग्लोइंग नजर आती है. अपनी ब्यूटीफुल और ग्लोइंग स्किन के लिए वह किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट को नहीं बल्कि नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को श्रेय देती हैं. उनका मानना है कि अपने जड़ों से जुड़े रह कर और प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए आप हमेशा यंग नजर आ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है उनकी सुंदरता का राज.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है ईशा कोप्पिकर की ब्यूटी का राज? (What is Isha Koppikar's beauty secret?)

पिंक विला लाइफस्‍टाइल प्‍लस के साथ एक बातचीत में ईशा ने बताया कि वह अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करती हैं. ईशा ने कॉफी फेस पैक के बारे में बताया जो उन्हें यंग और फ्रेश स्किन देती है. साथ ही इससे उनकी त्वचा जवां नजर आती हैं. आइए जानते हैं कि इस कॉफी फेस पैक को कैसे तैयार करते हैं और इसे किस तरह अप्लाई किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

कॉफी पैक बनाने का तरीका- (How to make coffee pack)

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी चीजें-

कॉफी पाउडर-1 बड़ा चम्मच

कॉर्नफ्लोर- आधा चम्मच

बेकिंग पाउडर- एक चुटकी

शहद- 1 चम्मच

इस तरह करें अप्लाई (How to Apply)

ईशा बताती हैं कि कॉफी पाउडर और कॉर्न फ्लोर यानी मक्के के आटे में बेकिंग पाउडर और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें. इसे 20 मिनट रखें और फिर धो लें. वह कहती हैं कि इससे आपके चेहरे पर तुरंत ग्लो नजर आएगा. ईशा ने बताया कि कॉफी में वो तत्व होते हैं जो आपके स्किन पर निखार लाते हैं. इसके अलावा शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और बेकिंग पाउडर स्किन को क्लीन करने का काम करता है. साथ ही ये पोर्स को टाइट करता है और स्किन को यंग बनाता है.

अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस द्वारा बताए इस उपाय को अपना सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सिर्फ बालों को सीधा करने में ही नहीं बल्कि किचन से लेकर बेडरूम तक काम आता है हेयर स्ट्रेटनर

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com